मतदान संपन्न होते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जीत-हार के आंकड़े खंगालने में जुट गए हैं। मंगलवार की शाम चुनाव होने के बाद
ईवीएम को लेकर सभी पोलिंग अधिकारी स्ट्रांग रूम पहुंचे और इसे जमा करवाया।
CG Election 2025: समर्थकों में उत्सुकता, प्रत्याशी कर रहे समीकरण मजबूत
चुनावी नतीजों से पहले प्रत्याशी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। हर कोई अपने-अपने स्तर पर अनुमान लगा रहा है और रणनीतिक चर्चाएं जारी हैं। कुछ प्रत्याशी बढ़त की उम्मीद कर रहे हैं, तो कुछ को कड़े मुकाबले की आशंका है। अब सबकी नजर 15 फरवरी पर टिकी है, जब स्ट्रांगरूम में बंद किस्मत के ताले खुलेंगे और तय होगा कि नगर की बागडोर किसके हाथों में आएगी। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के लिए यह इंतजार भले ही लंबा हो, लेकिन जनता ने अपने मत से फैसला सुना दिया है-अब बस नतीजों का इंतजार है।
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता
चुनाव में जीत-हार का अंतर अक्सर वोटिंग पैटर्न और मतदाताओं की भागीदारी पर निर्भर करता है। इसीलिए प्रत्याशी और विश्लेषक मतदान के आंकड़ों को बारीकी से खंगाल रहे हैं। किन वार्डों में ज्यादा मतदान हुआ और किस क्षेत्र में मतदाता निष्क्रिय रहे? किस समुदाय या वर्ग का झुकाव किस ओर रहा? पिछले चुनावों की तुलना में इस बार क्या बदलाव आए हैं? ये सभी समीकरण प्रत्याशियों और दलों के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। कई स्थानों पर कम मतदान ने प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है, तो वहीं अधिक मतदान वाले क्षेत्रों में उम्मीदवार जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
बूथ वाइस जानकारी पहुंचेगी पार्टी कार्यालय
सभी वार्डों में हुए मतदान की बूथ वाइस जानकारी
राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालयों तक बुधवार की दोपहर तक पहुंचाई जा रही थी। यह डेटा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि इसके आधार पर वे अपने वोट बैंक की स्थिति का विश्लेषण कर पाएंगे। कौन से वार्ड में मतदान प्रतिशत अधिक रहा और कहां कम, इस पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
वार्ड वार्ड का नाम कुल कुल
क्र मतदान वोटर 1. महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव वार्ड 1579 2050
- महाराजा विजयचंद भंजदेव वार्ड 1538 2049
- शिवमंदिर वार्ड 1519 1869
- भैरमदेव वार्ड 996 1497
- वीर सावरकर वार्ड 1467 1907
- सरदार भगत सिंह वार्ड 1298 1682
- सिविल लाईन वार्ड 782 1175
- लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 1455 2180
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड 1217 1937
- सदर वार्ड 1057 1743
- प्रतापदेव वार्ड 1139 1661
- रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड 1686 2163
- बालाजी वार्ड 969 1475
- महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी वार्ड 1759 2515
- मोतीलाल नेहरु वार्ड 1325 1981
- इंदिरा वार्ड 1205 1792
- रमैया वार्ड 1474 1996
- दलपत सागर वार्ड 1578 2340
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 1429 2254
- दंतेश्वरी वार्ड 1807 2769
- राजेंद्र प्रसाद वार्ड 1624 2298
- गांधी नगर वार्ड 1463 2088
- गंगानगर वार्ड 1377 1778
- जवाहर नगर वार्ड 2018 2974
- शांतिनगर वार्ड 1441 2280
- मदर टेरेसा वार्ड 1051 1571
- माता संतोषी वार्ड 1891 2483
- गुरुघासीदास वार्ड 1164 1472
- भीमराव अंबेडकर वार्ड 1238 1638
- स्वामी विवेकानंद वार्ड 1511 2078
- अनुकूलदेव वार्ड 1501 2148
- पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड 1195 1895
- राजीव गांधी वार्ड 1648 2698
- संजय गांधी वार्ड 1312 1775
- छत्रपति शिवाजी वार्ड 2610 4114
- गुरुगोविंद सिंह वार्ड 1361 2006
- लोकमान्य तिलक वार्ड 1951 2610
- अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड 1779 2676
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 1488 2005
- अ.दुल कलाम वार्ड 1873 2654
- चंद्रशेखर आजाद वार्ड 1493 2374
- महेंद्र कर्मा वार्ड 959 1340
- बलीराम कश्यप वार्ड 1647 2214
- मदन मोहन मालवीय वार्ड 1277 1773
- शहीद गुंडाधुर वार्ड 1080 1567
- सरदार वल्लभ भाई वार्ड 968 1249
- महाराणा प्रताप वार्ड 1734 2892
- कुशाभाउ ठाकरे वार्ड 1826 2579