CG Liquor Shop: वहीं सभी दुकानों में टोलफ्री नंबर 14405 प्रदर्शित होना भी पाया गया। दुकान के समस्त कर्मचारी निर्धारित यूनीफार्म में पाए गए। टीम द्वारा संग्रहित मदिरा स्कन्ध में से रैण्डम आधार पर बोतलों की जांच की गई, जिसमें सभी बोतलों में सुरक्षा होलोग्राम स्टीकर, वैच नंबर तथा एमआरपी प्रदर्शित होना पाया तथा किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा नहीं पायी गयी और न ही किस्से भी प्रकार की मिलावट के सबूत नहीं मिले। मदिरा दुकानों में सीसीटीवी फुटेज जांच करने पर विक्रेताओं द्वारा शासन से निधारित मात्रा में मदिरा विक्रय कर विक्रय की गई मदिरा का बिल दिया जाना पाया गया।