21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: एग्जाम से ठीक पहले घोटाले पर पर्दा? वसूली कांड में विभाग की भूमिका पर उठे सवाल, जानें पूरा मामला

Jagdalpur News: एग्जाम से ठीक पहले नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली के मामले ने तूल पकड़ लिया है। खुलासे के बाद जहां त्वरित कार्रवाई की उम्मीद थी, वहीं स्वास्थ्य विभाग की सुस्त जांच अब खुद सवालों के घेरे में है।

2 min read
Google source verification
एग्जाम से ठीक पहले घोटाले पर पर्दा? (फोटो सोर्स- iStock)

एग्जाम से ठीक पहले घोटाले पर पर्दा? (फोटो सोर्स- iStock)

CG News: नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की वसूली के मामले में खुलासे के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर ही सवाल उठने लगे हैं। शुरुआती हलचल के बाद विभाग अब मामले को जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश करता नजर आ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि परीक्षा में महज दो दिन शेष हैं, लेकिन अब तक वसूली करने वाले कथित लोगों तक विभाग की जांच नहीं पहुंच पाई है।

एग्जाम से पहले कार्रवाई जरूरी

परीक्षा में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। ऐसे में यदि समय रहते जांच पूरी नहीं होती, तो पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर आरोप सही हैं, तो बिना कार्रवाई के परीक्षा कराना ईमानदार उम्मीदवारों के साथ अन्याय होगा। साथ ही उनका कहना है कि विभाग की ओर से बार-बार ’’जांच की जा रही है’’ कहकर जवाब दिया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सख्त कदम नहीं दिख रहा। इसका साफ मतलब है कि मामले को धीरे-धीरे ठंडा करने की कोशिश की जा रही।

खुलासे के बाद कार्रवाई क्यों ठंडी?

मामले के सामने आने के बाद विभाग ने जांच की बात जरूर कही, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। न ही किसी संदिग्ध कर्मचारी से पूछताछ की पुष्टि हुई है और न ही वसूली नेटवर्क तक पहुंचने के संकेत मिले हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विभाग जानबूझकर कार्रवाई टाल रहा है?

अब अभ्यर्थी कर सकते हैं शिकायत

इस पूरे मामले में अब अभ्यर्थियों का सब्र जवाब देता नजर आ रहा है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले पर लीपापोती कर रही है ऐसे में अब उनसे इमानदारी की उम्मीद करना बेमानी होगा। इसलिए अब कलेक्टर से इसकी शिकायत की जाएगी तब जाकर मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। ऐसे समय में विभाग को चाहिए था कि जल्द मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करती जिससे विश्वास बढ़ता। लेकिन ऐसा दिखता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदला, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम, पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश- छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत 26 अप्रैल को होने जा रही उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित समय 11 बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर 12.15 बजे तक संचालित की जाएगी…पूरी खबर पढ़े