एसडीएम जगदलपुर ने तहसीलदार नानगुर को निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायत नियानार की सरपंच चंपा कश्यप और सचिव निलिमा मारकण्डेय से 8 लाख 84 हजार रुपए की वसूली की जाए। इसके अलावा आसना सरपंच प्रवीर देहारी, पूर्व सचिव रतन बघेल और तत्कालीन सचिव सीताराम यादव से 6 लाख 61 हजार रुपए की राशि वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।