जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन योजना के कार्य में विलंब के लिए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस देकर कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने के लिए भी कहा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, नगर निगम के सभापति खेमसिंग देवांगन सहित समिति के सदस्य जनपदों के अध्यक्ष, सरपंच और कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।