आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि जिले के एक ही ठेकेदार को 170 करोड़ रुपए का काम दे दिया गया है। उक्त ठेकेदार के सभी काम स्तरहीन बताया जा रहा है। उक्त ठेकेदार ने खोखरा, बनारी, भड़ेसर सहित सैकड़ों गांव में काम किया है। लेकिन किसी भी गांव में कोई संतुष्ट नहीं है। जिला मुख्यालय के पड़ोस के गांव खोखरा की सरपंच दुर्गा अजय राठौर का कहना है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत साढ़े चार करोड़ रुपए पानी की तरह फूंक दिए गए लेकिन बूंदभर पानी नहीं मिल रहा है।