गौरतलब है कि काउंसलिंग (NEET Counselling) में शामिल हुए बिना एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर हर साल छात्र-छात्राओं से ठगी होती है। परिजन बच्चों के भविष्य को देखते हुए झांसा देने वाले से ज्यादा पूछताछ भी नहीं करते हैं। वे चाहते हैं कि किसी तरह से उनके बच्चे का एमबीबीएस में दाखिला हो जाए। इसके चलते जितना पैसे मांगते हैं, उतना दे देते हैं।