
CG News: महारानी वार्डवासी, रोहित दास ने पत्रिका को जानकारी दी कि डोर-टू-डोर बंद होने से अब घर का गीला चकरा दो से तीन बीत जाने के बाद दुर्गंध देने लगा है। जिसे घर पर रखना मुश्किल होगा। कचरा संग्रहण करने कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से अब परेशानी हो रही है। इसके चलते अब मजबूर होकर बाहर कचरा फेंकना ही पड़ेगा।
कुम्हारपारा, कार्तिक मौर्य ने पत्रिका को बताया कि पानी की सप्लाई ठीक समय पर नहीं किया जा रहा है। पानी भी थोड़ी देर के लिए ही आ रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल पर निगम के अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिएत, जिससे लोगों को राहत मिले। लोगों को समय पर और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराई जाए।
नगर निकाय और नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल की वजह से शहरी क्षेत्र के वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था ठप हो चुकी है। कई वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाने काम नहीं हुआ। इसके चलते लोग घरों में डस्टबीन भर चुका है। वहीं सफाई व्यवस्था ठप रहने से शहर के कई जगहों पर कूड़े का अंबार लगा गया है। इसके चलते लोग घरों का कचरा अब चौक-चौराहों में फेंक रहे हैं।
हड़ताल को तीन दिन बीत चुके हैं, यही हालात रहा तो मजबूरन लोगों को डस्टबीन का कचरा घर के बाहर फेंकना पड़ेगा। इधर आम जनता की समस्याओं को लेकर अब तक नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा किसी तरह का ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यही हालात रहें तो आगे लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
पार्षद मदर टेरेसा वार्ड, शुभम यदु ने बताया कि सुबह 4 बजे से लोगों को पानी की आवश्यकता होती है, कर्मचारियों के हड़ताल में जाने की वजह से खुद जाकर पानी की सप्लाई करवाना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या तो नहीं है, पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण नहीं हो रहा है। यदि हड़ताल लंबा चला तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड, शंभू नाग पार्षद ने बताया कि हड़ताल की वजह से वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का काम नहीं हो पा रहा है। साथ ही नालियों की सफाई भी नहीं पूरी तरह से ठप है। पानी की सप्लाई के लिए एक व्यक्ति को लगाया गया है, ताकि लोगों को पानी की सप्लाई सुचारु रुप से मिल सके।
CG News: बलीराम कश्यप वार्ड, पार्षद, दीपा नाग ने जानकारी दी कि कर्मचारियों की हड़ताल से भृत्य को काम पर लगाया है, जिन्हे वॉल्व खोलने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अभाव में वार्ड की कुछ गली में सप्लाई बाधित रही है। इसके चलते वार्ड के कुछ इलाको में पेयजल सप्लाई इस दौरान बाधित रहीं। वहीं कचरा संग्रहण नहीं हो रहा।
Updated on:
22 Nov 2024 02:07 pm
Published on:
22 Nov 2024 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
