बावजूद इसके, जब रेट भरने की बारी आई तो अधिकतर मिलर्स ने प्रति क्विंटल 1500 से 1600 रुपये की दर से बोली लगाई, जो कि शासन द्वारा खरीदी गई दर 3100 रुपए प्रति क्विंटल से काफी कम थी। कम दरों के चलते शासन ने इस टेंडर को निरस्त कर, पुन: नीलामी प्रक्रिया शुरू की है। नए टेंडर में धान की न्यूनतम दर 1950 और अधिकतम 2150 रुपए प्रति क्विंटल रखी गई है।