Chhattisgarh Naxalite: नक्सलियों ने अब विदेशों मे अपनी जड़ें जमाने की कवायद तेज कर दी है। हाल ही के दिनों मे नक्सलियों ने एक बुकलेट जारी कर बताया है कि आधा दर्जन से अधिक देशों में उनका संघठन संचालित है, इनमें से नेपाल, ग्रीस, फिलिपीन्स, अफगानिस्तान और तुर्किए आदि प्रमुख हैं। कुछ देशों मे वे समान विचारधारा के संगठनों के साथ तालमेल कर वहां वे अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे है।