12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माता के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जा रहे पदयात्री की सड़क हादसे में मौत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हलधर बस्तर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भोण्ड में रहता था।

less than 1 minute read
Google source verification
माता के दर्शन के लिए

माता के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जा रहे पदयात्री की सड़क हादसे में मौत

जगदलपुर . दंतेवाड़ा स्थित मां दतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने जा रहे पदयात्री हलधर (26) की गुरूवार रात सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें बाइक चालक व अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती किया गया है।

दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर के लिए निकला था
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हलधर बस्तर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भोण्ड में रहता था। वह अपने साथियों के साथ गांव से बुधवार की शाम को पदयात्रा करते हुए दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर के लिए निकला था। बस्तर और परचनपाल मार्ग के बीच जब हलधर पदयात्रा करते हुए ग्राम कुम्हली से गुजर रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने हलधर को जोरदार टक्कर मारा। जिससे घायल हलधर की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक चालक सुखचंद (23) ग्राम चोलनार व विक्रय कश्यप (26) ग्राम आमागुड़ा भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से पुलिस ने मृतक और घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद हलधर के मौत होने की पुष्टि की। जिसका शव गुरूवार को पीएम के बाद परिजन के सुपूर्द कर दिया गया।

इधर बाइक सवार दोनों युवकों को मेकॉज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। सिर में चोट लगने से दोनों की ही हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह दोनों युवक कुम्हली से खाना खाकर वापस आ रहे थे। दोनों ने काफी शराब पी रखी थी।