15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लक्की ड्रॉ के नाम पर 9 लाख की ठगी, सीबीआई अधिकारी बनकर आरोपी ने ऐसे लगाया चूना

Jagdalpur Fraud News: आरोपी द्वारा विभिन्न तरीके से पीड़िता को बहलाकर पैसे की मांग करने लगा और पीड़िता उनके बातों में आकर फोने पे के माध्यम से किस्तों में लगभग 9 लाख रुपए जमा कर दिया।

2 min read
Google source verification
लक्की ड्रा निकलने के नाम पर 9 लाख की ठगी (Photo source- Patrika)

लक्की ड्रा निकलने के नाम पर 9 लाख की ठगी (Photo source- Patrika)

Jagdalpur Fraud News: पिछले पांच वर्षों से एक शातिर ठग ने कन्या छात्रावास बस्तर निवासी एक महिला को 5 लाख रूपए लक्की ड्रा निकलने की बात कहते हुए लगातार रुपए की मांग करते हुए लगभग 9 लाख रुपए ठग लिए। इसके बाद आरोपी द्वारा उसी महिला को सीबीआई अधिकारी बनकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पैसे की मांग करने लगा।

Jagdalpur Fraud News: आरोपी ने ऐसे लगाया चूना

इसके बाद पीड़िता ने तंग आकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा को निवाड़ी मप्र से गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में अमित नामक व्यक्ति ने मोबाइल में फोन कर पीड़िता अरूणा साहू को बताया कि उनके जियो नंबर पर लक्की ड्रा निकला है और इनाम के रूप में 5 लाख रुपए मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: CG Congress: इस कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी अफसर बनकर की लाखों की ठगी, जमीन भी अपने नाम करवाई

इसके बाद आरोपी द्वारा विभिन्न तरीके से पीड़िता को बहलाकर पैसे की मांग करने लगा और पीड़िता उनके बातों में आकर फोने पे के माध्यम से किस्तों में लगभग 9 लाख रुपए जमा कर दिया। इसके बाद पीड़िता को ठगी का एहसास होने के बाद वही आरोपी सीबीआई अधिकारी बनकर अलग अलग नंबर से फोन कर मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया…

Jagdalpur Fraud News: पीड़िता द्वारा परेशान होकर मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल गीतिका साहू के नेतृत्व में मामले की तकनीकि जांच एवं विभिन्न बैंकों से जानकारी लेकर आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा 31 वर्ष को बैंक मैनेजर बनकर घर में बकाया लोन के वसुली का हवाला देकर उसके निवास ग्राम जिला निवाड़ी मप्र से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।