17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

200 रुपए से ज्यादा पेट्रोल नहीं मिला तो भड़के युवक, जगदलपुर में पंप मैनेजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Petrol Pump Dispute: जगदलपुर में 200 रुपए से ज्यादा पेट्रोल नहीं देने पर युवकों ने पेट्रोल पंप मैनेजर की पिटाई कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

2 min read
Google source verification
Petrol Pump Dispute

जगदलपुर में पेट्रोल के लिए बवाल (photo source- Patrika)

Petrol Pump Dispute: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत (Shortage of petrol and diesel) के बीच एक पेट्रोल पंप पर मारपीट का मामला सामने आया है। बाइक में केवल 200 रुपए का पेट्रोल देने की पाबंदी से नाराज एक युवक ने पहले पंप मैनेजर (Pump Manager) से बहस की और फिर अपने साथियों के साथ लौटकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Petrol Pump Dispute: पेट्रोल की कमी के बीच लागू थी 200 रुपए की सीमा

जानकारी के अनुसार, मामला जगदलपुर के एयरपोर्ट (airport) रोड स्थित एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) का है। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कमी को देखते हुए पंप संचालकों ने अस्थायी तौर पर हर बाइक में केवल 200 रुपए का पेट्रोल देने का निर्णय लिया था, ताकि अधिक से अधिक लोगों को ईंधन उपलब्ध कराया जा सके।

टंकी फुल कराने की मांग पर शुरू हुआ विवाद

इसी दौरान एक युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचा और बाइक की टंकी फुल करने की मांग करने लगा। जब पंप मैनेजर अंकित अग्रवाल (Pump Manager Ankit Agarwal) ने नियमों का हवाला देते हुए 200 रुपए से अधिक पेट्रोल देने से मना किया, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक वहां से चला गया।

Petrol Pump Dispute: दोस्तों के साथ लौटकर की मारपीट

कुछ देर बाद युवक अपने 5 से 7 साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा। आरोप है कि सभी ने मिलकर मैनेजर अंकित अग्रवाल पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना के बाद पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मैनेजर ने सिटी कोतवाली पुलिस थाना (City Kotwali Police Station), जगदलपुर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Petrol Pump Dispute: थाना प्रभारी ने क्या कहा

लीलाधर राठौर (Liladhar Rathore)ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।