
खाते में पहुंचा पीएम आवास
Chhattisgarh News: जगदलपुर। दो साल के बाद राज्य सरकार ने बीपीएल कार्डधारी परिवारों को पीएम आवास के लिए राशि रिलीज कर दी है। 8 हजार 416 मकानों को स्वीकृति परिवारों को मकान का नींव तैयार करने पहली किश्त जारी बैंक खाता में दी चुकी है। आवास का सपना लेकर लंबे अर्सें से इंतजार कर रहे ग्रामीण परिवारों में अब उम्मीद की किरण जागी है और मकान तैयार करने में जुट गए हैं।
दरअसल केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 30 हजार रुपए की सहायता राशि मकान बनाने के लिए देती है। चार किश्तों में उक्त राशि मकान नींव से लेकर छत ढलाई तक चार मिलता है। बस्तर जिले में योजना के तहत वर्ष 2016 से 2023 तक कुल 23 हजार63 परिवार को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस दरम्यान वर्ष 2020 के बाद 8 हजार 416 मकानों को स्वीकृति मिलने के बाद भी राशि जारी नहीं की जा रही थी। आवेदन तीन वर्षों से फाइल में धूल खा रहे थे। केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा (CG Hindi News) आवास बजट आवंटित नहीं होने से विलंब हो रहा था। इसके उपरांत आवास 8 हजार 416 मकानों को स्वीकृति के लिए पहली किश्त की राशि जारी की गई है।
12,881 परिवारों को मिल चुका है पक्का मकान
जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016 से 2020 तक 14 हजार परिवारों को पात्र पाया गया था, जिसमें 12 हजार 881 परिवारों को पक्का (PMKSY Yojana) मकान भी मिल चुका है, शेष 1766 मकानों का कार्य मकान मालिकों के द्वारा निर्माण में लेटलतीफी की वजह से पेडिंग है।
वहीं शेष 400 हितग्राहियों के आधार लिंक कर एफटीओ किया जा रहा है। हितग्राहियों को किश्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बकावंड विकासखंड के 1781 हितग्राहियों को 4 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपए, बास्तानार ब्लॉक के 184 हितग्राहियों को 55 लाख 66 हजार रुपए, बस्तर ब्लॉक के 840 हितग्राहियों को 2 करोड़ 34 लाख 28 हजार रुपए, दरभा ब्लॉक के 91 हितग्राहियों को 24 लाख 98 हजार रुपए राशि दी गई है। इसके अलावा जगदलपुर के 474 हितग्राहियों को 1 करोड़ 22 लाख 79 हजार रुपए, लोहंडीगुड़ा के 285 हितग्राहियों को 65 लाख 3 हजार रुपए और तोकापाल ब्लॉक के 133 हितग्राहियों को 29 लाख 40 हजार रुपए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किश्त दिया गया है।
बजट आवंटन के साथ ही हितग्राहियों को नए और पुराने 8 हजार 416 मकानों की किश्त जारी की जा चुकी है। इस तरह आवास योजना के तहत कुल 23063 परिवारों को (PMKSY Yojana2023) लाभ मिल रहा है। - मनोहर राव, जिला समन्वयक, पीएम आवास ग्रामीण
Published on:
20 Jul 2023 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
