27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Alert : गलत लाइफ स्टाइल, फास्ट फूड, नशा बना खतरे की घंटी, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और मोटापे से बढ़ा हार्टअटैक का खतरा

Risk Of Heart Attack Increases : गलत लाइफ स्टाइल, फास्ट फूड और विलासिता पूर्वक जीवनशैली इन दिनों युवाओं के स्वास्थ्य के लिये खतरे की घंटी बन रहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 22 Sep 2023, 3:55 PM IST

,

Health Alert : गलत लाइफ स्टाइल, फास्ट फूड, नशा बना खतरे की घंटी, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और मोटापे से बढ़ा हार्टअटैक का खतरा,Health Alert : गलत लाइफ स्टाइल, फास्ट फूड, नशा बना खतरे की घंटी, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और मोटापे से बढ़ा हार्टअटैक का खतरा

जगदलपुर . गलत लाइफ स्टाइल, फास्ट फूड और विलासिता पूर्वक जीवनशैली इन दिनों युवाओं के स्वास्थ्य के लिये खतरे की घंटी बन रहीं है। बेरोजगारी का तनाव व उसके बाद करने वाले नशापान के चलते लोगों में कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और मोटापे से हार्टअटैक का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मेकाज के विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक इसका सर्वाधिक शिकार युवा हो रहे हैं।

यह भी पढें : Crime : बिलासपुर पुलिस ने शातिर तस्कर को दबोचा, 3 जिलों में है वांटेड, गांजे की खेती कर बेचता था ड्रग्स

शहर के महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से मिले आंकड़ों के मुताबिक अस्पतालों में हार्टअटैक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें उम्र 30 से 40 आयुवर्ग के बीच के लोग अधिक हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ नवीन दुल्हानी के मुताबिक पहले युवा इस बीमारी से ग्रसित नहीं थे, लेकिन अब शारीरिक गतिविधि की कमी और धूम्रपान सहित बढ़ते मोटापे से हृदय पर खासा प्रभाव पड़ रहा है, जिसके चलते इन दिनों अस्पतालों में पहुंचने वाले हर पांचवां मरीज हृदय रोगी है।

यह भी पढें : CG Election 2023 : भाजपा सांसद सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, बोलीं - उनके पास बताने लायक कुछ नहीं, पुरखों के किस्से सुना गईं

कम्प्यूटर व मोबाइल भी एक कारण : युवा वर्ग इन दिनों खेलकूद में समय देना कम कर दिया है। उनके द्वारा शारीरिक कामकाज भी नहीं के बराबर किये जाने से भी यह समस्या बढ़ते जा रही है। उनके द्वारा चलना फिरना बहुत कम कर घंटों तक कम्प्यूटर व मोबाइल लेकर बैठ रहे हैं। खान पान में फास्ट फूड का सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा अत्यधिक शराब व धूम्रपान करना भी इस रोग के कारण बन रहा है।

यह भी पढें : Train Cancelled : इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी , रेलवे ने फिर कैंसिल की ये ट्रेनें

सांस फूलने की समस्या आमशा रीरिक गतिविधियों में कमी के चलते युवाओं में इन दिनों सांस फूलने की समस्या आम हो गई है। अधिक मोटापे की वजह से खून की नसें ब्लॉक होने लगती हैं। आगे इसी समस्या के बढ़ने पर ब्लड फ्लो रुक जाता है या कम हो जाता है। ऐसा होने पर हार्टअटैक या स्ट्रोक का खतरा होता है। साइलेंट अटैक का खतरा उन लोगों में अधिक होता है जो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, वृद्धावस्था और अधिक मोटापे की समस्याओं से ग्रसित होते हैं।
मोबाइल कंप्यूटर को कम दें समय
इन्हें न करें नजर अंदाज

कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखें

डायबिटीज को बढ़ने न दें

रोजाना खेलकूद व व्यायाम के लिए समय निकालें

धूमपान, व मादक पदार्थों का सेवन न करें

कम से कम आठ घंटे नींद जरूर लें

तनाव कम करने के लिए योगा व मेडिटेशन करें
शारीरिक संतुलन बनाये रखें। रोजाना व्यायाम और योगा करें। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाएं। खानपान पर विशेष ध्यान रखें। ज्यादा चिकनाई, मिर्च मसाला और गरिष्ठ भोजन न करें। हरी साक सब्जियों और अंकुरित अनाज का प्रयोग करें। सबसे महत्वपूर्ण दिमाग को तनावग्रस्त न रखें।