20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / Road Accident: नशे में धुत कार चालक की चपेट में आया वरिष्ठ पत्रकार, 50 मीटर तक घसीटा

Road Accident: नशे में धुत कार चालक की चपेट में आया वरिष्ठ पत्रकार, 50 मीटर तक घसीटा

Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों ने कार को रुकवाया एवं कार के नीचे फंसे पत्रकार सामंत को निकाला। गनीमत रही की पत्रकार बाल-बाल बच गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 10 Jun 2025, 2:07 PM IST

बेलगाम रफ्तार की चपेट में वरिष्ठ पत्रकार (Photo source- Patrika)

बेलगाम रफ्तार की चपेट में वरिष्ठ पत्रकार (Photo source- Patrika)

Road Accident: शनिवार की देर शाम शहर के वरिष्ठ पत्रकार अनिल सामन्त काम निपटाकर लगभग 8 बजे अपने निवास न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी अघनपुर जा रहे थे। वे हाई स्कूल मोड़ से जैसे ही हनुमान मंदिर की ओर बढऩे लगे तभी नैनो कार क्रमांक सीजी 17 सी 2243 ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार चालक महारानी अस्पताल रोड से हनुमान मंदिर चौक की ओर जा रहा था, तभी उसने अपनी चपेट में ले लिया।

एका एक ठोकर मारने के पश्चात चालक कार के साथ पत्रकार को लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी तक लगभग 40 से 50 मीटर घसीटते ले गया। जिससे पत्रकार सामन्त बुरी तरह से घायल हो गए। उनके बांय हाथ की कलाई फ्रेक्चर हो गई। साथ ही आधा मीटर हाथ बुरी तरह से छिला गया।

यह भी पढ़ें: Road Accident: नशे में धुत कार चालक ने लोगों को रौंदा, मौके पर ही 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Road Accident: इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने कार को रुकवाया एवं कार के नीचे फंसे पत्रकार सामंत को निकाला। गनीमत रही की पत्रकार बाल-बाल बच गए। उन्हें प्रतापदेव वार्ड की पार्षद उमा मिश्रा के पुत्र शिरीष मिश्रा एवं हाई स्कूल चौक से सटे पान दुकान के संचालक सीमांचल एवं कृष्णा बुक डिपो के कर्मचारी दुबे तत्काल वाहन से महारानी अस्पताल पहुंचाया।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही उनके दफ्तर के साथी अस्पताल पहुंचे। पत्रकारो ने सिविल सर्जन एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ संजय प्रसाद को सूचना दी। डॉ प्रसाद एवं शनिवार शाम आपातकाल ड्यूटी में तैनात डॉ के द्वारा त्वरित परीक्षण करते उपचार किया। डॉ प्रसाद के अनुसार एक्सरे में बायां हाथ फ्रेक्चर होना बताया। शरीर के अंदुरुनी हिस्से में मसल्स में चोट पाया गया।