
राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए लगातार दूसरी बार विवेकानंद स्कूल का चयन
जगदलपुर। Rashtriy Kalaa Utsav : राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए लगातार दूसरी बार बस्तर जिले से विवेकानंद स्कूल के एक छात्र का चयन हुआ है। इससे पहले साल 2022 में भी स्कूल की एक छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ था। स्कूल व्याख्याता और कला उत्सव की नोडल अधिकारी सुचित्रा सामंत सिंह ने बताया कि स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र सुजॉय जोगी का चयन शास्त्रीय नृत्य एकल के लिए हुआ है। 20 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सुजॉय का चयन किया गया है। चयन पर स्कूल की प्राचार्य मनीषा खत्री और समस्त स्टाफ ने सुजॉय को अपनी ओर से शुभकमानाएं दी हैं।
Published on:
04 Nov 2023 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
