4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें! 70 दिनों तक दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी राजस्थान से जाने वाली 13 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते 70 दिनों तक 13 राजस्थान से जुड़ी ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, 2 और 3 नंबर प्लेटफॉर्म के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 04, 2026

Delhi Cantt Railway Station

दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें (पत्रिका फाइल फोटो)

Delhi Cantt Railway Station: भारतीय रेलवे ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। दिल्ली कैंट स्टेशन के पुनर्विकास और प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन काम के चलते 13 प्रमुख ट्रेनों का ठहराव यहां 70 दिनों के लिए अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेल खंड पर स्थित दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 को आधुनिक बनाने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान कई ट्रेनें दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

यदि यात्रीगण अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच राजस्थान, गुजरात या दिल्ली के बीच यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग (ट्रेन में चढ़ने और उतरने) के लिए निकटतम वैकल्पिक स्टेशन जैसे दिल्ली सराय रोहिल्ला या रेवाड़ी का चयन कर सकते हैं। यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और ठहराव की जानकारी अवश्य कर लें।

प्रभावित ट्रेनों की सूची

क्रम संख्याट्रेन संख्याट्रेन का नामठहराव रद्द रहने की अवधि
122481जोधपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला01-08-26 से 13-10-26
212985जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला (डबल डेकर)01-08-26 से 13-10-26
312065अजमेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला (जन शताब्दी)01-08-26 से 13-10-26
422949बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला05-08-26 से 13-10-26
520487बाड़मेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला03-08-26 से 13-10-26
620983भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला04-08-26 से 13-10-26
715013जैसलमेर – काठगोदाम (रानीखेत एक्सप्रेस)01-08-26 से 13-10-26
820963साबरमती – वाराणसी06-08-26 से 13-10-26
919601उदयपुर सिटी – न्यू जलपाईगुड़ी01-08-26 से 13-10-26
1012372बीकानेर – हावड़ा06-08-26 से 13-10-26
1120984दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज01-08-26 से 13-10-26
1212066दिल्ली सराय रोहिल्ला – अजमेर (जन शताब्दी)01-08-26 से 13-10-26
1322950दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस06-08-26 से 13-10-26

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग