15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 December 2023 : राजस्थान में अब CORONA के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट, एक क्लिक में पढ़ें प्रदेश से लेकर देश-दुनिया की बड़ी खबरें

20 December 2023 Top and Latest News : एक क्लिक में पढ़ें प्रदेश से लेकर देश-दुनिया की बड़ी खबरें
3 min read
Google source verification
20 December 2023 Top and Latest News on Patrika

सुविचार
''विश्वास" जीवन का सबसे बड़ा खजाना है, क्योंकि विश्वास के बिना ना तो "प्रेम" संभव है और ना ही "प्रार्थना".. इसलिए खुद तो विश्वास रखें ही साथ ही किसी का विश्वास कभी ना तोड़ें

आज क्या खास
- राजस्थान की 16वीं विधानसभा का दो दिन का पहला सत्र आज से, प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ दिलाएंगे नए विधायकों को शपथ, कल होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव
- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात, राज्य में मनरेगा के लिए फंड रिलीज करने पर होगी चर्चा, टीएमसी के 10 सांसदों का डेलिगेशन होगा साथ
- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के संसदीय दल की बैठक आज, सांसदों के निलंबन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
- बिहार के 'लैंड फोर जॉब' मामले में पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ आज आरोप तय करेगी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट
- केरल में सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर आज मार्च निकालेगी कांग्रेस की युवा विंग

खबरें आपके काम की

राजस्थान
- केरल में कोरोना के नए वेरिएंट के रोगी मिलने के मद्देनजर अब राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव के सैंपलों की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

कोरोना के नए वेरिएंट ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। मौतें भी होना शुरू हो गया है। यही कारण है कि राज्यों से इसे लेकर अलर्ट होना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है। आज राजस्थान में भी इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है और इसमें राजस्थान के लोगों के लिए नई गाइड लाइन जारी करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल इस बार फिर से केरल राज्य में ही नए वेरिएंट की पहचान की गई है।
- राजधानी जयपुर, के अलावा अजमेर और टोंक शहर और तीनों जिलों के सैकड़ों गांवों की जलापूर्ति के मुख्य स्रोत बीसलपुर बांध में अब बचा मात्र 55 फीसदी पानी, मानसून देर से आया तो जल संकट का खतरा
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी श्री गिरिराज की परिक्रमा के दौरान पूंछरी में प्रवेश करते समय सड़क किनारे नाले में फंसी, दूसरी गाड़ी से किया गया आगे रवाना, सीएम की सुरा में बड़ी चूक
- अपने गृह जिले भरतपुर से जयपुर लौट रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले की दो कारें ठीकरिया के समीप भिड़ी, तीन लोग घायल
- जयपुर के बहुचर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के सातों गिरफ्तार आरोपी अब अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में
- राजस्थान में नए बनाए गए 19 जिलों के कलक्टर बने अब निर्वाचन अधिकारी, राज्य निर्वाचन विभाग ने दिए नगर पालिका एवं पंचायत राज चुनाव के लिए अधिकार
- जयपुर में सर्दी तेज हुई, सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे गया रात का तापमान, 9 डिग्री दर्ज


देश-दुनिया
- अयोध्या में राम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए संघ और विहिप के शीर्ष पदाधिकारियों ने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को घर जाकर दिया आमंत्रण
- अमरीका में एच-1बी वीजा के नवीनीकरण की प्रक्रिया को मिली मंजूरी
- लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमले रोकने के लिए अमरीका ने की 10 देशों की फोर्स की घोषणा
- चीन में विनाशकारी भूकंप से 127 लोगों की गई जान, भीषण तबाही
- अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने भारत के हार्दिक सिंह को चुना वर्ष 2023 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, महिला हॉकी में भारत की सविता पूनिया लगातार तीसरे साल बनीं दुनिया की बेस्ट गोलकीपर
- आईपीएल के लिए देश से बाहर दुबई में हुई खिलाड़ियों की पहली मिनी नीलामी में विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिन्स और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रेकॉर्ड राशि में बिके मिशेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने और कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपए में हैदराबाद सनराइजर्स ने खरीदा


शिक्षा/रोज़गार
- राजस्थान में डिप्लोमा इन लर्निंग एजुकेशन डीएलएड की मुख्य परीक्षा 22 जनवरी से 3 फरवरी तक होंगी
- राजस्थानी भाषा पुरस्कारों के लिए नेम प्रकाशन डेह की ओर से 31 दिसंबर तक मांगे गए आवेदन
- ओडिशा सब ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग में फार्मासिस्ट समेत विभिन्न 2453 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 22 दिसंबर से जमा होंगे
- महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने प्रिंसिपल समेत 123 पदों के लिए 9 जनवरी तक मांगे ऑनलाइन
- उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 546 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 1 जनवरी
- भारतीय. नौसेना में ट्रेड्समैन समेत विभिन्न 910 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 29 दिसंबर
- जवाहर लाल नेहरू विवि में टीचिंग के कुल 59 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 29 दिसंबर
- आईडीबीआई में स्पेशल ऑफिसर के 86 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 25 दिसंबर