
22 January Declared Holiday : अयोध्या में प्रस्तावित रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान 22 जनवरी को ग्रेटर नगर निगम में अवकाश रहेगा। राजस्थान की भजनलाल सरकार भी कुछ दिनों के भीतर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रेटर नगर निगम के 150 वार्डों में पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर बुधवार को ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय में महापौर सौम्या गुर्जर ने अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। महापौर ने कहा कि जो बाजार सबसे अच्छी सजावट करेगा, उसको निगम सम्मानित भी करेगा। शहर के प्रमुख मॉल्स पर भी भव्य सजावट की जाएगी। कुछ मॉल्स में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा होंगी।
महापौर ने कहा कि रामोत्सव के दिन शराब और मांस की दुकानें बंद रहें, इसके लिए राजस्थानसरकार को पत्र लिखा जाएगा। बैठक में जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह, एमआई रोड व्यापार मंडल के महासचिव सुरेश सैनी, झोटवाड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सिंधी कैंप व्यापार मंडल के अध्यक्ष गजानंद शर्मा, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष शंकर शर्मा, मानसरोवर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक जग्गा सहित 40 व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी होगा
- स्कूल और कॉलेज में राम भजन की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
- निगम सीमा क्षेत्र के हर चौराहे पर रंगोली बनाई जाएगी और प्रतियोगिता होगी।
- प्रमुख मंदिरों पर लाइटिंग की जाएगी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में सरकार बदलने का असर दिखने लगा, लागू हुआ ये बदलाव
व्यापार मंडल कराएंगे सजावट
बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वह बाजारों में दिवाली की तरह सजावट करेंगे। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि रियायती दर पर बिजली मिले, इसके लिए जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
समस्याओं का जल्द करो निस्तारण
बैठक में व्यापारियों ने आवारा पशु, अतिक्रमण, बिजली के खुले तारों की समस्या बताई। इस पर आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने को कहा। उन्होंने शहर को स्वच्छ रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए व्यापारियों से सहयोग मांगा।
Published on:
11 Jan 2024 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
