15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Panchang 3 November 2020 बाग़वानी, ब्यूटी पार्लर, हीरे-जवाहरात, पर्यटन, कार, वित्तीय संस्थान, वस्त्र आदि से सम्बंधित कार्य सफल होने का समय

आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज परिघ योग बना हुआ है। आज रोहिणी नक्षत्र है। आज हनुमानजी की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान जरूर दें।
less than 1 minute read
Google source verification
3 November 2020 Ka Panchang Panchang 3 November 2020

3 November 2020 Ka Panchang Panchang 3 November 2020

जयपुर. आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज परिघ योग बना हुआ है। आज रोहिणी नक्षत्र है। आज हनुमानजी की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान जरूर दें।

आज कला, कृषि, बाग़वानी, वनस्पति विज्ञान, ब्यूटी पार्लर, हीरे-जवाहरात, पर्यटन, परिवहन, कार, वित्तीय संस्थान, तैल व पेट्रोलियम उत्पाद, वस्त्र उद्योग, जल परिवहन, होटल, गन्ना, केमिकल इंजीनियर, शीतल पेय आदि से सम्बंधित कार्य सफल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 12 शक संवत् 1942
कार्तिक कृष्ण तृतीया मंगलवार विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 18, रवि-उल्लावल 16, हिजरी 1442।
चंद्रमा दिन-रात वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।
तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 25 मिनट तक उपरान्त चतुर्थी तिथि का आरंभ,
रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 30 मिनट तक उपरान्त मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
परिघ योग अगले दिन प्रातः 06 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त शिव योग का आरंभ,
वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 20 मिनट तक उपरान्त बव करण का आरंभ।

दिशा शूल उत्तर दिशा

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक।
अमृत काल रात्रि 10 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग