11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
VIDEO: सेना के हाई सिक्यूरिटी क्षेत्र में 5 हथियारबंद युवकों के घुसने से हड़कंप, फिर जो हुआ…
Play video

VIDEO: सेना के हाई सिक्यूरिटी क्षेत्र में 5 हथियारबंद युवकों के घुसने से हड़कंप, फिर जो हुआ…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

बीकानेर।

राजियासर थाना इलाके में सोमवार शाम को सेना की महाजन फायरिंग रेंज में कार लेकर घुसने का प्रयास कर रहे पांच हथियारबंद व्यक्तियों को सेना ने दबोच लिया। सैनिक संदिग्धों को पकडकर रेंज में ले गई है, जहां उनसे जानकारी ली जा रही है।


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एक कार में पांच संदिग्ध हथियारबंद युवकों ने महाजन फायरिंग रेंज में घुसने का प्रयास किया और सैनिकों के रोकने का प्रयास किया तो आगे जाकर पांचों हथियारबंद युवक कार छोडकर भाग निकले। इस पर सेना के जवानों और ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और राजाणा माइनर के पास रोही में उनको दबोच लिया।


जवान और ग्रामीण उनको पकड़कर चौराहे पर ले आए। जहां उनसे पूछताछ शुरू की गई लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसी दौरान राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सैन्यकर्मी व पुलिस पांचों संदिग्धों को रेंज में ले गए।


एजेंसियां सक्रिय

सूचना मिलते ही सेना की खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई। इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने नॉर्थ कैम्प पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ प्रारम्भ की है। उधर, श्रीगंगानगर से डीएसपी लोकेश दादरवाल भी फायरिंग रेंज पहुंच हुए। फिलहाल सेना के अधिकारी संदिग्धों से पूछताछ में जुटे हैं।

 

कपड़े उतरवा तलाशी
सैनिकों ने पांचों युवकों की सबसे पहले तलाशी ली ताकि वह कोई घटना को अंजाम नहीं दे देंवे। ग्रामीणों के सामने कपड़े उतरवाकर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 3 पिस्तौल, जिंदा कारतूस, पेंचकश और अन्य हथियार बरामद हुए। कुछ ही देर में राजियासर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवकों ने सेना के कैम्प में घुसने का प्रयास किया वह महाजन थाना का क्षेत्र पड़ता है जबकि पकड़ में श्रीगंगानगर जिले के थाना क्षेत्र में आए। पांचों युवकों को पुलिस और सेना के अधिकारी सैन्य छावनी में ले गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़