
आरटीडीसी के 50 प्रतिशत होटल-मोटल फिर से रहे घाटे में
- हालांकि कुल कमाई देखें तो 3 करोड़ का हुआ है लाभ
जयपुर. आरटीडीसी के 50 प्रतिशत होटल-मोटल 2019-20 में फिर से घाटे में रहे हैं। वर्तमान में आरटीडीसी के 30 होटल-मोटल संचालित हैं। वर्ष 2019-20 में इनमें से 16 होटल-मोटल घाटे में बताए गए हैं। हालांकि आरटीडीसी को सभी होटल-मोटल व मिड-वे की कुल कमाई देखी जाए तो 3 करोड़ का लाभ हुआ है।
उक्त वित्तीय वर्ष में जहां होटल-मोटल से कुल 9.69 करोड़ रुपए की आय हुई जबकि खर्च 6.80 करोड़ रुपए रहा। साल 2019-20 में लाभ गत वर्ष की तुलना में काफी कम रहा है। साल 2018-19 में इन सम्पत्तियों से 5.26 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। इस साल 14 सम्पत्तियां ही हानि में थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से आरटीडीसी के होटल-मोटल को हानि में बताकर लगातार बंद किया गया है। इतना ही नहीं, चार-पांच साल पहले सरकार ने इन होटलों को पीपीपी मोड पर देने का फैसला किया था। साल 2017 में भी लगातार पांच साल की हानि दिखाकर 15 होटल-मोटल को बंद किया गया था।
——————————————————————
इन होटल-मोटल को बचाना इसलिए जरूरी
- जयपुर, उदयपुर, पुष्कर, सरिस्का आदि स्थानों पर प्राइम लोकेशन की बेशकीमती जमीन पर बनी हैं होटल-मोटल।
- पर्यटकों को सस्ती दरों पर मिलती है सुविधा।
- आरटीडीसी के होटल होंगे तो बाजार में होटलों की दरें नियंत्रित रहे। ऐसा नहीं होने पर निजी होटल मनमर्जी से दर लगाएंगे।
—————————————————————
एक साल पहले बनाई थी कमेटी, आज तक नहीं हुई बैठक
पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने इन होटल-मोटल की हालात सुधारने के लिए जनवरी 2019 में सात सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी बनाई थी। कमेटी में आईएएस अधिकारी के साथ आरटीडीसी के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया था। कमेटी को आरटीडीसी के होटल-मोटल को खराब स्थिति से उबारने के लिए सुझाव देने थे लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद इसकी एक भी बैठक नहीं हुई है।
—————————————————————
अब शराब की दुकानों से आय बढ़ाने की तैयारी
लगातार घाटे में चल रहे और बंद पड़े होटल-मोटल की स्थिति सुधारने व आय बढ़ाने के लिए अब सरकार ने नया रास्ता निकाला है। एक अप्रेल से आरटीडीसी के होटल-मोटल में शराब की दुकान संचालित की जाएगी। खासकर बंद पड़ी हुई सम्पत्तियों में। इससे आरटीडीसी की आय बढऩे की उम्मीद की जा रही है।
—————————————————————
ये होटल-मोटल दिखाए घाटे में
नाम -------- 2019-20 -------- 2018-19
होटल खादिम अजमेर ---21.62 ------- 19.64
मोटल बर्र ------ 16.59 ---- 24.71
होटल ढोलामारू बाड़मेर -- 6.29 -- 11.16
होटल सरस भरतपुर --- 11.19 --- 21.13
होटल स्वागतम् जयपुर -- 13.91 -- 8.40
मोटल महवा ----- 18.79 ---- 19.62
विनायक सवाईमाधोपुर -- 19.17 -- 19.10
होटल मीनल अलवर -- 4.63 ---- 26.25
होटल तीज जयपुर -- 17.44 ----21.26
होटल टाइगर डेन सरिस्का -- 18.75 -- 11.21
होटल गोकुल नाथद्वारा -- 7.55 -- 12.23
फॉरेस्ट लॉज भरतपुर -- 12.86 -- 28.65
होटल गवरी तालाब झालावाड़ -- 11.08 -- 1.72
शिल्पी रणकपुर --- 5.41 --- 11.85
चम्बल कोटा ----- 1.19 ---- लाभ में
सरोवर पुष्कर ---- 15.63 ---- लाभ में
(राशि लाख में)
—————————————————————
2017 में बंद किए गए होटलों पर दो साल में किया खर्च
स्थान --------- 2018-19 ------ 2019-20
होटल वृंदावटी बूंदी -- 3.31 ----- 0.91
होटल टी वी पुष्कर --- 4.56 ----- 3.97
होटल हवेली फतेहपुर -- 7.56 ----- 4.87
होटल झुंझुनूं ------ 6.08 --------- 0.56
मोटल चिंकारा रतनगढ़ -- 2.33 ----- 1.49
मोटल गोडावण पोकरण -- 3.25 ---- 0.72
मोटल दौसा ------- 11.12 ------ 5.68
झील टी वी रामगढ़ --- 3.73 ---- 2.60
मोटल बहरोड ------- 7.08 ----- 6.69
मोटल शाहपुरा ------ 2.81 ----- 2.59
मोटल देवगृह ------- 2.94 ------ 6.79
मोटल रतनपुर ------ 6.57 ------- 4.57
होटल गवरी ऋषभदेव -- 7.72 ---- 4.46
चंद्रवती झालावाड़ ----- 3.29 ---- 0
धौलपुर -------------- 2.25 ----- 1.89
(राशि लाख में)
Published on:
08 Mar 2020 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
