15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj ka Rashifal 7 November 2020 मेष—कर्क वालों की आय में वृध्दि, मकर—कुंभ वालों को मिलेगा पार्टनर का प्यार, ये सौगात भी देंगे शनिदेव

7 नवंबर 2020 को कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनिवार को पुष्य नक्षत्र, साध्य योग, कर्क में चंद्रमा जैसे शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से आज अधिकांश लोगों की आय में वृध्दि होगी।
2 min read
Google source verification
Horoscope

Horoscope

जयपुर. 7 नवंबर 2020 को कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनिवार को पुष्य नक्षत्र, साध्य योग, कर्क में चंद्रमा जैसे शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से आज अधिकांश लोगों की आय में वृध्दि होगी।

मेष राशि (Aries)
आज आर्थिक गति अच्छी रहेगी। कारोबार में आय में वृध्दि होगी। नौकरी में आज आपका दिन व्यस्त रहने वाला है। लवमेट या लाइफ पार्टनर से शुभ समाचार मिलेंगे। पार्टनर के साथ आज आप किसी प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)
आज आपकी बिजनेस संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। नौकरी करनेवालों को आज सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के साथ खासा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)
व्यवसाय—व्यापार के प्रति आज आपको अधिक रुचि रह सकती है। आज नौकरी में आपके और अधिकारियों के बीच उचित समन्वय रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका से सम्बन्ध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद बना रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer)
व्यापारी वर्ग के लिये नई योजनाएं शुरू करने के लिये आज का दिन शुभ है। नौकरी में अधिक काम की शिकायत रह सकती है हालांकि आज पदोन्नति भी मिल सकती है। पार्टनर के लिये आज अधिक समय और धन खर्च हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)
आर्थिक लाभ हो सकता है। कारोबार को लेकर आज आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा. प्रेम संम्बन्धो को लेकर आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी से आर्थिक मदद मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo)
आज आय में वृध्दि होगी। व्यापारी लोगों को लाभ होगा। आज नौकरी में विवाद हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों के लिये आज का दिन ठीक है। आज लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra)
आज शारीरिक श्रम की अधिकता रह सकती है। बिजनेस में नये कार्यों में अवरोध आने की आशंका है। नौकरी में काम से मान सम्मान में वृध्दि होगी। लवमेट से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
बिजनेस को लेकर आप आज निश्चिन्त रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के नकारात्मक स्वभाव से आज आप परेशान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी बना रहेगा, प्रेम संबंधों में आज सावधानी रखनी चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में विश्वास की कमी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)
आज आय में वृध्दि होगी। व्यापार में आज का दिन ठीक है। आज नौकरी में काम के प्रति अधिक सचेष्ट रहेंगे। प्रेमी—प्रेमिका के प्रति आज अरुचि हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी बना रहेगा

मकर राशि (Capricorn)
किसी पुराने निवेश में आज आपको लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को आफिस में अच्छा माहौल मिलेगा। लवमेट से आज मानसिक शान्ति का अहसास रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार के कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार में आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी में स्थायी सफलता मिलने के योग हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शादीशुदा जीवन सुखद बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces)
आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। व्यापार—व्यवसाय सुचारु रुप से चलते रहेंगे। नौकरी में आज काम में आलस्य की स्थिति रह सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ किसी दूर स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग