16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक! कमरे में सो रही थी बहू, सत्तर वर्षीय ससुर ने मौका पाकर कर डाला गंदा काम

पीड़िता का मुहं दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jun 12, 2018

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक पिता समान ससुर ने रिश्तों को तार-तार कर डाला। पिता की तरह पूजनीय एक सत्तर वर्षीय ससुर ने अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म कर उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया। ज्योति नगर थाना इलाके में कमरें में सो रही बहू के साथ अलसुबह ससुर ने बलात्कार किया। घटना के बाद पीडि़ता को ससुर ने डरा धमका कर चुप रहने को कहा। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आज पीड़िता का मेडिकल करवाएगी।

दादी सास की मौत पर आई थी रहने
पुलिस के अनुसार जनकपुरी द्वितीय निवासी 36 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह दादी सास की मौत पर यहां पर रहने आई थी। वह अपने कमरें में सो रही थी। इसी दौरान अलसुबह करीब चार बजे उसका ससुर कमरें में घुस आया और पीड़िता का मुहं दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की सूचना पर आज सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने पर ले आई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहु ने कर रखी है वकालत
जांच अधिकारी एसआई कांता ने बताया कि पीड़िता ने वकालत कर रखी है। पीड़िता ने अपने सत्तर वर्षीय ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता अपने पति के साथ रहती है। पीड़िता की दादी सास की मौत छह जून को हो गई थी इस कारण पीड़िता अपने पति के साथ यहां पर आई थी।

पति गया हुआ है काम से बाहर
पीड़िता का पति काम से बाहर गया हुआ है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। घर पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Read More: बच के रहना! राजस्थान में हनी ट्रेप गैंग का सरगना अरेस्ट- दो युवतियां भी चढ़ीं हत्थे, जानें कैसे फांसते हैं 'शिकार'