
जयपुर।
जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में ट्यूटर द्वारा छात्रा को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एसीपी (सांगानेर) पूनमचन्द विश्नोई ने बताया, मामले में पीडि़ता की मां ने मामला दर्ज करवाया। पीडि़ता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी नवीं कक्षा की छात्रा है।
बहाने से ले गया होटल में एक वर्ष से वह जगतपुरा में किराए से रहने वाले अनिल पंवार से ट्यूशन पढ़ रही है। बुधवार को छात्रा ट्यूशन पढऩे पहुंची, तो पंवार किसी बहाने से उसे जेएलएन मार्ग पर एक होटल में ले गया, जहां कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला छात्रा को पिलाया। अचेत होने पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया व बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीडि़ता घर पहुंची व परिजनों को आपबीती बताई। गुस्साए परिजन आरोपी के घर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की कहकर थाने आ गए।
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल करवाया। वहीं, मामला दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम उसके दिल्ली स्थित मूल निवास पर भेजी गई है।
वहीं दूसरी ओर... अगवा कर बलात्कार का प्रयास
जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में युवती को अगवा कर दो युवकों ने बलात्कार का प्रयास किया। घटना के संबंध में पीडि़ता ने इस्तगासे के जरिए गुरुवार को प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच कर रहे एसआई अनिल कुमार ने बताया कि कि प्रतापनगर निवासी 19 वर्षीय युवती सीतापुरा स्थित कम्पनी में काम करने के लिए जा रही थी। प्रतापनगर बस स्टैंड पर पड़ोस में रहने वाला सौरभ और उसका दोस्त आशीष खड़े थे। उन्होंने डरा-धमकाकर पीडि़ता को जबरस्ती बाइक पर बिठाया और आशीष के कमरे पर ले जाकर छेड़छाड़ की और बलात्कार का प्रयास किया। चिल्लाने ने पर आरोपित भाग छूटे। पीडि़ता ने बताया कि आरोपित सौरभ ने अश्लील फोटो खींच लिए। डर की वजह से पीडि़ता ने नौकरी छोड़ दी।
Published on:
19 Jan 2019 10:33 am
