पीड़िता ने बताया कि बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए। एक युवक बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा अंदर आया। उसने पहले सिगरेट खरीदी, फिर लाइटर से जलाकर 20 रुपए दिए। जैसे ही महिला ने मुंह मोड़ा, उसी समय युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़ ली और तेजी से बाहर निकलकर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया।