
Aaj Ka Ank Jyotish 5 March 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 5 March 2021
जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
शुक्रवार को 05 मार्च 2021 है यानि आज का अंक 05 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि अंक 05 के स्वामी बुध हैं। आज का भाग्यांक 04 हैं जिनके स्वामी राहु हैं। आज अंक 05 वालों का दिन बेहद शुभ रहेगा। इन मूलांक वालों को सुख के साथ ही समृद्धि भी प्राप्त हो सकती है। अंक 04, 05, 07 और 08 वालों का भी बेहतर दिन है।
मूलांक 1
धन लाभ के मौके मिलेंगे। बिजनेस में आपको अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। लवमेट से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।
आज का शुभ अंक 2
शुभ रंग— पर्ल व्हाइट
मूलांक 2
आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। ऑफिस में हंसी—खुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे। लाइपफ पार्टनर का सहयोगी रुख बना रहेगा जिससे अच्छा महसूस होगा।
आज का शुभ अंक 1
शुभ रंग— व्हाइट
मूलांक 3
धन लाभ का योग बन रहा है। व्यापार—व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। ऑफिस में आज काम ज्यादा हो सकता है। लवमेट से कुछ निराशा महसूस हो सकती है। दांपत्य जीवन की कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
आज का शुभ अंक 3
शुभ रंग— क्रीम
मूलांक 4
आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में आपका दिन सामान्य रहेगा। लवमेट के साथ बात करने से गलतफहमी दूर होंगी। आज लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
आज का शुभ अंक 5
शुभ रंग— आसमानी
मूलांक 5
धन लाभ के अवसर आएंगे। बिजनेस के लिहाज से आपका दिन फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में कोई मनपसंद काम मिल सकता है। लवमेट के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं।
आज का शुभ अंक 4
शुभ रंग— पी ग्रीन
मूलांक 6
आर्थिक रूप से वृद्धि होगी। व्यापार—व्यवसाय में आपकी प्रगति के नये अवसर आयेंगे। ऑफिस के रूके हुये काम पूरे होने पर खुशी का अनुभव होगा। प्रेम संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। लाइफ पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा।
आज का शुभ अंक 6
शुभ रंग— सुनहरा
मूलांक 7
बिजनेस में कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं। ऑफिस में आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। आज प्रेम संबंधों के प्रति रुचि ज्यादा लेंगे। वैवाहिक जीवन में आपका दिन मिला-जुला रहेगा।
आज का शुभ अंक 7
शुभ रंग— चितकबरा
मूलांक 8
आज धन लाभ हो सकता है। बिजनेस और नौकरी में आपके रूके हुए काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। लवमेट कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। दांपत्य संबंध खुशनुमा बने रहेंगे। विपरीत लिंगी आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।
आज का शुभ अंक 8
शुभ रंग— डार्क ब्लू
मूलांक 9
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपका दिन बेहतरीन रहेगा। लवमेट से रिश्ते मजबूत होंगे। लाइफ पार्टनर आज आपके लिए सहयोगी साबित होगा। इससे परेशानी का हल निकलेगा।
आज का शुभ अंक 9
शुभ रंग— डार्क रेड
Published on:
05 Mar 2021 07:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
