
Aaj Ka Rashifal 25 May 2021 Today Horoscope 25 May 2021
जयपुर. 25 मई को मंगलवार है, हनुमानजी की आराधना का दिन. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज चतुर्दशी तिथि 08:29 PM तक रहेगी उसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी. आज सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं.
मेष राशि- पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी किसी कार्य में सफलता निश्चित है। बच्चों की परेशानियों में उनकी मदद करने तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
वित्त- आर्थिक मामले में किसी रिश्तेदार का हस्तक्षेप होने से परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।
करियर- व्यवसाय में हर काम में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करेंण् किसी से धोखा मिलने की आशंका है। पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्य में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।
दांपत्य व प्रेम- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंधों मे मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
हेल्थ- मौसम में बदलाव की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमी और थकान महसूस होगी।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- पर्पल
वृष राशि- ज्यादा भावुकता और उदारता आज नुकसानदायक हो सकती है। संतान के करियर संबंधी कोई रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा। बच्चों का मनोबल बनाकर रखना अत्यंत जरूरी है।
वित्त- अपनी किसी जिद की वजह से खासा आर्थिक नुकसान कर सकते हैं।
करियर. पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम में बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज कोई भी नया निर्णय न लें। प्राइवेट जॉब में मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। लेकिन तनाव न लें।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट के साथ कुछ नोक—झोंक रह सकती है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। पति—पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय होगा.
हेल्थ. नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बनी रहेगी। व्यायाम और योगा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
लकी नंबर-1
लकी कलर- गोल्डन
मिथुन राशि- आज अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। कोई विशेष उपलब्धि हासिल करेंगे। पिता की सलाह का अनुशरण करना आपके लिए हितकर रहेगा।
वित्त- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पैसों की वजह से किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
करियर- आज अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। स्टाफ का सहयोग मिलने से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्राइवेट नौकरी वालों को ऑफिस का काम आज घर पर भी करना पड़ सकता है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगाण् पार्टनर के साथ समय व्यतीत करके सभी तरोताजा महसूस करेंगे।
हेल्थ. मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से शरीर में दर्द जैसी शिकायत रह सकती है।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- पर्ल व्हाइट
कर्क राशि- किसी रुके हुए काम के बनने की पूरी संभावना है। ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको किसी प्रकार का लाभ हो सकता है।
वित्त. खर्चों की अधिकता रहेगी लेकिन आय के साधन भी मिलने से कोई दिक्कत नहीं होगी।
करियर- मार्केटिंग संबंधी कार्यों को जारी रखना उचित रहेगा। किसी कर्मचारी से कोई मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र की सभी गतिविधियां और काम अपनी निगरानी में ही संपन्न करवाना बेहतर होगा।
दांपत्य व प्रेम- अपने किसी काम में लव पार्टनर या जीवनसाथी की सलाह लेना बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- पेट में दर्द और गैस जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- क्रीम
सिंह राशि- पारिवारिक मामला सुलझाने में सक्षम रहेंगे। दिनचर्या कुछ अस्त—व्यस्त हो सकती है। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन ना लाएं।
वित्त- किसी निकट संबंधी की परेशानी में उसकी आर्थिक रूप से मदद करने से हार्दिक खुशी महसूस होगी।
करियर- व्यवसाय में जनसंपर्क से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। आज कोई बेहतरीन सूचना मिल सकती है। जॉब में किसी भी प्रकार का बदलाव लाने का प्रयास ना करेंण् अभी इस कार्य के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।
दांपत्य व प्रेम- लव पार्टनर को मैरिज के लिए प्रपोज करने का उचित समय है। पति.पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- खान.पान संतुलित रखें। गैस और बदहजमी जैसी स्थिति रह सकती है।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- पिंक
कन्या राशि- व्यक्तिगत कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक सुकून रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मानजनक स्थिति रहेगी।
वित्त- पैसों को लेकर किसी निकट संबंधी से वाद.विवाद उत्पन्न होने जैसी स्थिति बन रही है।
करियर- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। वर्तमान व्यवसाय संबंधी लाभ के स्त्रोतों में इजाफा होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से उचित संबंध बनाए रखने के लिए अपने अहम और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। आज लाइफ पार्टनर के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं।
हेल्थ. चोट लगने की आशंका है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- नेवी ब्लू
तुला राशि- रोजमर्रा के तनाव से राहत मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगाण् भाइयों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।
वित्त- प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में आय अर्जित करने में आज सफलता मिल सकती है।
करियर- जॉब में पेपर संबंधी कार्य करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। जरा सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। आपसी संबंधों में गलतफहमियां न उत्पन्न होने दें।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है। पति.पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे।
हेल्थ- वर्तमान परिस्थितियों से बचाव अवश्य रखना होगा पर स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- सिल्वर
वृश्चिक राशि- समय हंसी—खुशी व्यतीत होगा। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने देंए इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम छूट भी सकते हैं।
वित्त- आय और व्यय का उचित समन्वय बना रहेगा। किसी खरीदारी में धोखा हो सकता है। बेकार के कार्यों में खर्च की अधिकता रहेगी।
करियर- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है। युवाओं का कारोबार संबंधी प्रयास सफल रहेगा। अपनी निवेश संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें।
दांपत्य व प्रेम- लव लाइफ या दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा पर दिनचर्या तथा खान.पान उचित बनाकर रखना होगा।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- सिल्वर
धनु राशि- ज्यादा मेलजोल न रखेंए अपने काम पर ही ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित उचित परिणाम ना मिलने से मन में कुछ उदासी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी।
वित्त. अचानक ही कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक तनाव दूर होगा।
करियर- कोई भी कार्य अथवा धन संबंधी लेनदेन करते समय कागजी कार्यवाही अवश्य करें। अन्यथा कोई कानूनी मसला बन सकता है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई है। भविष्य संबंधी योजनाओं को आज स्थगित रखें।
दांपत्य व प्रेम- आज लव या लाइफ पार्टनर के साथ पैसा निवेश करने संबंधी योजना न बनाएंण् नुकसानदायक स्थिति बन रही है। पारिवारिक जीवन पर व्यवसायिक परेशानियां हावी हो सकती हैं।
हेल्थ. आज खासतौर पर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- मेटेलिक
मकर राशि- सकारात्मक रवैया बहुत सी परेशानियों का हल निकालेगा। किसी धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत होगा। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
वित्त- वित्तीय लेनदेन को लेकर किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगीण् संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
करियर. व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य प्रणाली और गतिविधि को दूसरों के समक्ष शेयर ना करेंए इसमें आपको नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। अत्यधिक लोन अथवा कर्जा लेने से परहेज करें।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम.संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ. एलर्जी और जुकाम जैसी छोटी.मोटी परेशानियां रहेंगीए लेकिन लापरवाही ना बरतें।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- ग्रे
कुंभ राशि- ग्रह गोचर आपके लिए बहुत अनुकूल है। परिजनों के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अन्य कार्यों के साथ.साथ अपने घर परिवार पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है।
वित्त- पैसों के मामले में बच्चों पर अधिक अंकुश न लगाएं तथा सहयोगात्मक व्यवहार रखें। किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आज परहेज करें।
करियर- किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र के लिए उन्नतिदायक रहेगा। अगर किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत उस पर अमल करें। अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है।
दांपत्य व प्रेम. अविवाहितों लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है। लाइफ पार्टनर के कारण घर में शांतिभरा माहौल रहेगा।
हेल्थ- किसी परेशानी की वजह से नकारात्मक विचार उत्पन्न होने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- ब्लैक
मीन राशि- स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना के फलीभूत होने का अनुकूल समय है। संतान के करियर संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है।
वित्त- घूमने—फिरने और मौज मस्ती में अत्यधिक व्यर्थ खर्च कर सकते हैं। पैसों को लेकर किसी प्रिय के साथ वाद—विवाद की स्थिति बन सकती है।
करियर- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। किसी नए काम को शुरू करने से पहले पुनः सोच विचार करना जरूरी है। बेहतर होगा कि जैसा वर्तमान में चल रहा हैए उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
दांपत्य व प्रेम- विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
हेल्थ. स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव और थकान से बचने के लिए आराम लेना जरूरी है।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- मेजेंटा
Updated on:
25 May 2021 12:34 am
Published on:
25 May 2021 12:28 am
