
जयपुर
आजाद हिंद सेना की ओर से अमर जवान ज्योति पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अटलजी अमर रहें के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में अटल बिहारी की मिट्टी से बनी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में सेना से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।