1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aam Aadmi Party Rajasthan का पंचायत संगठन विस्तार अभियान शुरू

Aam Aadmi Party Rajasthan के संगठन विस्तार अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत अभियान की अजमेर से शुरुआत की गई। प्रदेश चुनाव प्रभारी और द्वारका से विधायक विनय मिश्रा ने अजमेर संभाग के विधानसभा कॉर्डिनेटर्स को सदस्यता बुकलेट्स किट्स का वितरण किया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Aug 02, 2022

Aam Aadmi Party Rajasthan का पंचायत संगठन विस्तार अभियान शुरू

Aam Aadmi Party Rajasthan का पंचायत संगठन विस्तार अभियान शुरू

Aam Aadmi Party Rajasthan के संगठन विस्तार अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत अभियान की अजमेर से शुरुआत की गई। प्रदेश चुनाव प्रभारी और द्वारका से विधायक विनय मिश्रा ने अजमेर संभाग के विधानसभा कॉर्डिनेटर्स को सदस्यता बुकलेट्स किट्स का वितरण किया। उनके साथ अजमेर सभाग के प्रभारी अनिल शर्मा और बीकानेर सभाग के प्रभारी सैराभ चौधरी भी थे।

अनिल शर्मा ने बताया कि नागौर जिले की परबतसर विधानसभा के जितेंद्र सिंह बडू ने श्री दलपत सिंह गछारोली, संरक्षक श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना मकराना, महेंद्र ग्वाला, केसाराम हुड्डा सहित अनेक साथियों की साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इससे पहले किशनगढ़, नागौर, कुचामन, मौलासर और डीडवाना में चुनाव प्रभारी व टीम के अन्य साथियों का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

जयपुर सभाग में संगठन मंत्री दुष्यंत यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत हुई। सभाग प्रभारी धर्मवीर सहारन के साथ मिल कर बुकलेट्स किट का वितरण किया। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत संगठन विस्तार अभियान की बुकलेट्स भरने और प्रदेश कार्यालय में सम्मिट करने के बाद ग्राम या वार्ड संगठन विस्तार का अभियान छेड़ा जाएगा। इसके तहत करीब 50 हजार गांवो में पार्टी इकाई का गठन कर लिया जाएगा।