2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में गर्मी से राहत की खबर: 3-4 दिन मौसम में बदलाव का अलर्ट,अंधड़-बारिश से गिरेगा पारा

Weather forecast Rajasthan 2026: राजस्थान में मई माह के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के पूर्वोत्तर इलाकों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है।

2 min read
Google source verification
फोटो मेटा एआइ
Play video

फोटो मेटा एआइ

Weather forecast Rajasthan 2026: राजस्थान में मई माह के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के पूर्वोत्तर इलाकों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ स​क्रिय हो रहा है और बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी लेकर आ रही हवा के असर से उत्तर पूर्वी भागों में हीटवेव का दौर सुस्त रहने वाला है। हालां​कि प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में सतही गर्म हवाएं चलने से गर्मी के तेवर तीखे रहने की संभावना है।

अगले दो दिन गर्मी से राहत

मौसम विभाग की सूचना के अनुसार अगले दो दिन में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने व हीटवेव से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वोत्तर भागों में अगले 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
मई के प्रथम सप्ताह में भी प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव की परिस्थितियां दर्ज होने व दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

आज 9 जिलों में अंधड़, बारिश का येलो अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान में दो मौसमी पैटर्न सक्रिय होने के कारण मई माह के प्रथम सप्ताह में तेज गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। विभाग ने गुरुवार को भरतपुर, बूंदी, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर जिले में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में दिन का तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक रहने की आशंका है।

जयपुर में लगतार दूसरी सबसे गर्म रात

जयपुर में बीती रात इस सीजन की दूसरी सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जयपुर का अप्रेल माह में औसत न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस है जबकि इस बार अप्रेल माह में बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस ​दर्ज हुआ जो औसत तापमान से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

राजस्थान मौसम प्रेक्षण (30-04-2026, सुबह 08:30 बजे तक)

क्रमस्टेशनअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
1अजमेर40.423.6
2अलवर41.022.0
3वनस्थली40.724.1
4भीलवाड़ा38.524.5
5जयपुर41.017.8
6पिलानी38.925.0
7सीकर38.024.5
8कोटा41.321.4
9चित्तौड़गढ़43.429.6
10टोंक40.525.0
11बाड़मेर42.023.0
12जावाई डैम (पाली)40.423.0
13जैसलमेर42.627.8
14जोधपुर शहर41.326.2
15फलोदी43.831.0
16बीकानेर41.427.4
17चूरू40.825.0
18श्रीगंगानगर38.625.2
19माउंट आबू30.122.5
20नागौर38.926.3
21डूंगरपुर38.424.0
22संगारिया36.929.7
23जालोर39.125.0
24सिरोही36.022.5
25फतेहपुर38.521.9
26करौली39.027.6
27दौसा39.726.2
28प्रतापगढ़37.526.2
29लूणकरनसर39.624.5
30बांसवाड़ा39.024.0
31पाली41.123.8