
BJP - Congrees
Richest - Poorest MLA Name : रिपोर्ट एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और राजस्थान इलेक्शन वॉच की संयुक्त रिपोर्ट में बताया गया है कि 199 मौजूदा विधायकों में से 157 (79 प्रतिशत) करोड़पति हैं। कांग्रेस के 108 में से 88 (81 फीसदी) विधायक, भाजपा के 69 में से 54 (78 फीसदी) विधायक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन में से दो (67 प्रतिशत) विधायक, रालोद के 1 विधायक में से 1 और 14 निर्दलीय विधायकों में से 12 (86 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है। मौजूदा विधानसभा में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की एक सीट रिक्त है।
सिर्फ 42 विधायक ऐसे है जो करोड़पति नहीं
शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के 88 विधायकों समेत 157 करोड़पति हैं। प्रति मौजूदा विधायक की संपत्ति का औसत 7.49 करोड़ रुपए है। विश्लेषण किए गए 108 कांग्रेस विधायकों की प्रति विधायक औसत संपत्ति 9.28 करोड़ रुपए, 69 भाजपा विधायकों की प्रति विधायक औसत संपत्ति 5.45 करोड़ रुपए, रालोद के एक विधायक की 2.55 करोड़ रुपए, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों की 7.66 लाख रुपए, दो सीपीआई (एम) विधायकों की 24.24 लाख रुपए, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन विधायकों की औसत संपत्ति 1.19 करोड़ रुपए और 14 निर्दलीय विधायकों की औसत संपत्ति 7.54 करोड़ रुपए है। सिर्फ 42 विधायक ऐसे है जो करोड़पति नहीं हैं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर फंसा पेच, अब इस दिन होगी घोषणा
परसराम मोर्डिया के पास 172.76 करोड़ रुपए की संपत्ति
कांग्रेस के धोद एससी विधानसभा विधायक परसराम मोर्डिया ने 172.76 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है, जबकि चोरासी (एसटी) सीट से भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक राजकुमार रोत के पास सबसे कम 1.22 लाख रुपए की संपत्ति है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 39 विधायकों ने 1 करोड़ रुपए की देनदारी घोषित की है। भाजपा के गोपाल लाल शर्मा, जो मांडलगढ़ से विधायक हैं, उन पर 34 करोड़ रुपए की देनदारी है।
यह भी पढ़ें - लाल डायरी पर राजेंद्र गुढ़ा का नया बयान, मल्लिकार्जुन खरगे को भी लपेटा
Updated on:
20 Oct 2023 05:38 pm
Published on:
20 Oct 2023 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
