30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल डायरी पर राजेंद्र गुढ़ा का नया बयान, मल्लिकार्जुन खरगे को भी लपेटा

Rajendra Gudha New Statement : राजस्थान में चुनाव सिर पर हैं। इस मौके पर एक बार फिर राजेंद्रा गुढ़ा ने लाल डायरी को लेकर बड़ा बयान जारी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Oct 2023, 4:35 PM IST

rajendra_gudha.jpg

Rajendra Gudha

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटिंग की डेट धीरे-धीरे करीब आ रही है। कांग्रेस, भाजपा सहित सभी पार्टियां अपने प्रचार में जुटी हुईं हैं। इस नाजुक मौके पर एक बार फिर लाल डायरी का मुद्दा उठ खड़ा हुआ है। कांग्रेस सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने आज फिर लाल डायरी को लेकर कांग्रेस और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर नया बयान जारी किया। राजेन्द्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Singh Gudha) ने कहा कि लाल डायरी जल्द ही ईडी को दूंगा। झुंझनू में राजेंद्रा गुढ़ा ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान में जीत का दावा कर रहे हैं। पर लाल डायरी में जीत का दावा नहीं, जेल का दावा है। राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कई पार्टियों का स्वाद चखा है। पर अशोक गहलोत सरकार के लिए तो वह कई बार रक्षक बने। कांग्रेस से बर्खास्त राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने मौजूदा वक्त में शिवसेना को ज्वाइन कर लिया है।

राजस्थान की सियासत एक बार फिर हुई गर्म

लाल डायरी को लेकर राजस्थान की सियासत एक बार फिर से गर्म हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा लाल डायरी में राज हैं, तभी खरगे और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बोल रहे हैं। इसको लेकर रोज मुकदमे लग रहे हैं। रोज दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। लाल डायरी को हासिल करने के लिए सीएम गहलोत ने भी कई हथकंडे अपनाए। क्या जुल्म और सितम नहीं किए जा रहे। जो सब वह कुछ कर सकते हैं, उन्होंने वो सब किया। मैंने जो पन्ने रिलीज किए थे सरकार ने उसकी जांच अभी तक नहीं करवाई। ना ही कोई कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें - Indian Railways : रेलवे की नई सुविधा, यात्रा की डेट बदले तो टिकट कैंसल से अच्छा मॉडिफिकेशन करवाएं

तीन पन्ने सार्वजनिक किए पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

लाल डायरी को ईडी को कब सौंपेंगे तो राजेंद्र गुढ़ा ने कहा यदि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स कोई कार्रवाई करें तो उन्हें लाल डायरी के पन्ने सौंपने में कोई परहेज नहीं है। लेकिन तीन पन्ने सार्वजनिक करने के बाद भी आज तक किसी ने उस पर कुछ नहीं कहा है, न कोई एक्शन हुआ है।

एक मिनट में सौंप दूंगा लाल डायरी

कांग्रेस को चुनौती देते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने आगे कहा, अगर कांग्रेस को लगता है कि लाल डायरी में कुछ नहीं है तो फिर उन्हें लाल डायरी को जनता के सामने रख देना चाहिए। यदि जांच एजेंसी कार्रवाई का विश्वास दिलाए तो वे एक मिनट में उन्हें लाल डायरी सौंप दूंगा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, दौसा के सिकराय जनसभा की 15 बड़ी बातें जानें