25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर फंसा पेच, अब इस दिन होगी घोषणा

Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर फंसा पेच, अब इस दिन होगी घोषणा

Congress Candidates First List Waiting : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की लिस्ट उम्मीदवारों को बैचेन कर रही है। पर अभी भी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर पेच फंसा। नए अपडेट के अनुसार इस दिन होगी घोषणा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Oct 2023, 5:24 PM IST

congress_1.jpg

Congress

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 अब सिर पर है। भाजपा के 41 प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। पर दूसरी तरफ कांग्रेस के भावी उम्मीदवार परेशान और मायूस हो रहे है। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट कब आएगी। यह सवाल हर कांग्रेसियों की जुबां पर है। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर अभी भी पेच फंसा। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद 18 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बारां में कहा था कि 18 अक्टूबर को लिस्ट जारी हो जाएगी। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी इस पर सहमति जताई थी। 18 अक्टूबर बीता, 19 अक्टूबर भी बीत गया है। पर लिस्ट का कोई अता - पता नहीं है। सियासी जानकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी की दौसा के सिकराय में कल 20 अक्टूबर को जनसभा है। ऐसी चर्चा है कि 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की जनसभा के बाद कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

गहलोत का कहना हम सब एकजुट हैं

चर्चा में है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पूरी कोशिश है कि जिन नामों पर सबकी सहमति है, वह लिस्ट चाहे छोटी ही हो जारी हो जाए। गहलोत किसी प्रकार का विवाद नहीं चाहते हैं। आज AICC मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना था कि हम सब एकजुट हैं। मैंने किसी भी एक उम्मीदवार (सचिन पायलट पक्ष के) का विरोध नहीं किया है। यह लाइनें जता रहीं है कि राजस्थान चुनाव में सीएम गहलोत बिना मनमुटाव के लड़ाना चाह रहे हैं।

राजस्थान : 25 नवम्बर होंगे मतदान

चुनाव आयोग के घोषित नए कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। 6 नवम्बर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 7 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 नवम्बर नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। अब 23 की जगह 25 नवम्बर (शनिवार) को मतदान होगा। 3 दिसम्बर को मतगणना।