6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेचट में छह इंच और टोंक में तीन इंच बारिश, सावन के आखिरी सोमवार पर मेघों ने किया शिव का जलाभिषेक

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Aug 21, 2018

rain

monsoon alert in mp 19 august 2018

जयपुर। सावन के आखिरी सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में इंद्रदेव मेहरबान रहे। हाड़ौती में दो घण्टे की बारिश से नदी नालों में उफान आ गया। बांधों की चादर चल गई। नैनवां क्षेत्र मे तेज बरसात से उपखण्ड का समीधी गांव टापू बन गया है। गलवा बांध में अचानक पानी की तेज आवक हो गई। इससे बांध के टापू पर समीधी गांव के चार चरवाहे और भेड़ें फंस गई। सभी को पागड़ी गांव के ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया। इस गांव के आसपास दोनों तरफ से खाळ का पानी घुस गया। गांव के बाहर झोपड़ों व गांव के बस स्टैण्ड पर पानी भर गया। कोटा शहर में सुबह एक घण्टे तक जोरदार बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जिले चेचट में सर्वाधिक छह इंच बारिश हुई है। कोटा में 24 घण्टे में 23.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारां जिले के छबड़ा को छोड़ सभी उपखंडों में जोरदार बारिश हुई। झालावाड़ जिले में भी अच्छी बारिश हुई।

डूंगला में दो इंच
चित्तौडगढ़़ जिले में झमाझम बारिश से अंडरब्रिज, नदी पुलिया, प्रतापनगर, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पानी भर गया।

टोंक में तीन घंटे झमाझम
टोंक में तीन घंटे में टोंक शहर में तीन इंच दर्ज की गई। जबकि अलीगढ़ में 86 एमएम बारिश हुई। शहर में बरसात का दौर अलसुबह से ही जारी हो गया, लेकिन सुबह 10 बजे से तीन घंटे तक जमकर बारिश हुई।

कोटा बैराज के तीन गेट खोले
कोटा. चम्बल नदी के ऊपरी क्षेत्र में सोमवार को हुई जोरदार बारिश से बांधों में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। इसके चलते रात नौ बजे कोटा बैराज के तीन गेट खोलकर 9810 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी है। जवाहर सागर बांध में भी पानी की आवक होने से 7997 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

बीसलपुर बांध में आया 6 सेमी पानी
बीसलपुर बांध में इस साल पहली बार सोमवार को पानी की आवक हुई। इससे पहले पूरे सावन में बांध पानी को तरसता रहा। कैचमेंट एरिया में हुई बारिश से बांध का जल स्तर पिछले 24 घंटे में 6 सेमी बढकऱ 309.16 आरएल मीटर हो गया। यह स्तर रविवार शाम 309.10 आरएल मीटर था। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में सोमवार को 28 एमएम बारिश दर्ज की गई। त्रिवेणी पर सोमवार देर शाम जल स्तर 1.10 मीटर दर्ज किया गया। इससे पहले दिन में त्रिवेणी पर पानी की आवक नगण्य थी।

कहां-कितनी बारिश -

मिलीमीटर
चेचट 150
अलीगढ़ 86
नैनवा 76
टोक 75
इंद्रगढ़ 42
बूंदी 26
चित्तौडगढ़़ 28

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग