स्टेशन के आरपीएफ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक 12 ट्रेनें संचालित होती हैं, जो बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में जाती हैं। इन ट्रेनों में अभी भीड़ देखी जा रही है। ये ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर एक से ही आवाजाही करती हैं। यात्री उतरने और चढ़ने में किसी परेशानी का सामना न करें, इसके लिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई है।