जयपुर। राजधानी जयपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर ईंट से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। हत्या का यह मामला श्याम नगर थाना क्षेत्र का है।