मौसम केन्द्र के अनुसार तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 17 जुलाई से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुरुवार को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 18 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश और अजमेर, उदयपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।