31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिल भारतीय डाक क्रिकेट टूर्नामेंट : राजस्थान ने प. बंगाल को हरा जीता खिताब

34वें अखिल भारतीय डाक क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान राजस्थान ने पश्चिम बंगाल को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम बंगाल की टीम ने 251 रन बनाए।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Sharma

Dec 22, 2023

jaipur

अखिल भारतीय डाक क्रिकेट टूर्नामेंट : राजस्थान ने प. बंगाल को हरा जीता खिताब

जयपुर. 34वें अखिल भारतीय डाक क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान राजस्थान ने पश्चिम बंगाल को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम बंगाल की टीम ने 251 रन बनाए। सुमंता गुप्ता ने सबसे ज्यादा 82 रन, सौगत दत्ता ने 35 रन, अविरप गुप्ता ने 30 रन, आदित्य वर्मा ने 23 रन बनाए। राजस्थान के लिए मैन ऑफ द मैच अभिमन्यु लांबा ने 4, भेरा राम और रवि शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में राजस्थान ने विनीत सक्सेना के 95, सौरभ चौहान के 30, आदर्श शर्मा के 29 और हरजीत के 23 रन की मदद से विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अनुराग तिवारी को चुना गया। टीम राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में गुजरात ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सचिन किशोर, पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान परिमण्डल एवं विशिष्ट अतिथि रोहित झालानी, पूर्व रणजी कप्तान, राजस्थान ने खिलाडिय़ों की हौसलअफजाई की।