13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. सुनील महावर बने ‘असीम’ राजस्थान के अध्यक्ष, मेघवाल चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष

ASIIM Election : आंबेडकर सोशल इक्विटी एंड एम्पावरमेंट मिशन (असीम) राजस्थान का अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुनील महावर को सर्वसम्मति से चुना गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Ambedkar Social Innovation and Incubation Mission ASIIM Rajasthan President Dr Sunil Mahawar senior vice president elected BL Meghwal

ASIIM Election : बाबा साहब आंबेडकर सोशल इक्विटी एंड एम्पावरमेंट मिशन को (असीम) नाम से भी पुकारा जाता है। असीम की रविवार को बैठक हुई। जिसमें राज्यस्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस चुनाव में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुनील महावर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

डॉ. बीएल मेघवाल चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष

असीम की इस बैठक में अध्यक्ष के अलावा, डॉ. बीएल मेघवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. मोहन वैरवा को महामंत्री और डॉ. बीएल दरिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

क्या है असीम?

बाबा साहेब अंबेडकर सामाजिक समानता और सशक्तिकरण मिशन (असीम) एक गैर-लाभकारी संगठन है। राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में इसका मुख्यालय है। यह संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, अल्पसंख्यक, शासन, मानवाधिकार, और आजीविका के क्षेत्र में काम करता है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान विश्वविद्यालय का ताजा फरमान, अब सीनेट हॉल में नहीं होंगे सेवानिवृत्त समारोह व शोक सभाएं

यह भी पढ़ें :FSL ने निकाली 25 पदों पर भर्ती, उठे सवाल- तो मृत्यु दंड व उम्रकैद की रिपोर्ट अब संविदाकर्मी करेंगे तैयार!