
बीसलपुर बांध के चार गेट रविवार शाम पांच बजे खोले गए।
Bisalpur Dam Gate Open: जयपुर। बीसलपुर बांध से लगातार खुशखबरी आ रही है। क्षेत्र में भारी बारिश होने व त्रिवेणी का गेज बढऩे से अब बीसलपुर बांध के 4 गेट खोल दिए गए हैं। इन चारों गेटों से 48 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
आपको बता दें कि इस साल पहली बार जुलाई में बीसलपुर बांध ओवरफ्लो हुआ है। बांध के गेट इस बार 24 जुलाई को शाम पांच बजे खोले गए है। इस दिन केवल एक गेट एक मीटर तक खोला गया। इस एक गेट को खोलकर 6 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
| गेट संख्या | खोले जाने की ऊँचाई (मीटर में) |
|---|---|
| 9 | 2.00 मीटर |
| 10 | 2.00 मीटर |
| 11 | 2.00 मीटर |
| 12 | 2.00 मीटर |
आखिर 24 जुलाई को शाम पांच बजे वो घड़ी आ ही गई जिसका तीन जिलों की जनता बेहद इंतजार कर रही थी। जैसे ही बीसलपुर बांध के पानी ने 315.50 आरएल मीटर के गेज को छुआ तो खुशियों छलक उठी। बांध के गेट खोलने से पहले सायरन बजाया गया। पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बांध के गेट संख्या 10 को एक मीटर तक खोला गया। इस गेट से माध्यम से छह हजार क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में हो गई है। बीसलपुर बांध के भरने से तीन जिलों की जनता को पेयजल की टेंशन समाप्त हो गई है।
315.50 आरएल मीटर है बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता-
08 बार बांध अब तक भर चुका
2004 में पहली बार खोले गए थे बांध के गेट
18 गेट हैं बीसलपुर बांध में
03 प्रमुख नदियों का पानी त्रिवेणी के माध्यम से आता है बांध में
08 मीटर के गेज के साथ ही बही थी इस बार दो जुलाई को त्रिवेणी
03 जिलों जयपुर, अजमेर व टोंक जिलों में पेयजल होता है सप्लाई
Updated on:
27 Jul 2025 08:31 pm
Published on:
27 Jul 2025 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
