
Sonia Gandhi in Jaipur कांग्रेस की कद्दावर नेता व संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह नजर आएंगी। वे राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया गांधी बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ बुधवार सुबह जयपुर पहुंच चुकी हैं। बसंत पंचमी के शुभ मूहुर्त पर पर सोनिया बुधवार को जयपुर में नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं सोनिया गांधी के जयपुर पहुंचने से पहले ही गहलोत सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर सक्रीय हो गए। उन्होंने थोड़ी पहले ही एक लंबा मैसेज पोस्ट किया।
पुरानी यादें हुईं ताजाः गहलोत
इसमें गहलोत ने लिखा कि, प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का हार्दिक स्वागत है। सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव का रिश्ता है। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे, तब सोनिया गांधी उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं। राजस्थान में अकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी 3 दिन तक स्वयं गाड़ी ड्राइव कर 9 अकाल प्रभावित जिलों के दौरे पर आए थे, तब भी सोनिया गांधी उनके साथ रहीं। मेरे प्रथम कार्यकाल में जब 4 बार भयंकर अकाल-सूखे का सामना करना पड़ा तब सोनिया गांधी ने अकाल राहत के कार्यों का जायजा लेने के लिए अनेकों जिलों के कई बार दौरे किए, जिन्हें राजस्थान की जनता अभी भी नहीं भूली है। यूपीए सरकार के समय राजस्थान में रिफाइनरी, मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाने एवं केन्द्र से सहयोग दिलवाने में सोनिया गांधी ने एनएसी चेयरपर्सन के रूप में हमेशा राजस्थान के हितों की रक्षा कर मजबूती से पैरवी की। आज उनके राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा होना पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है और इस घोषणा से सारी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं।
मनमोहन का कार्यकाल हो रहा है समाप्त
राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं कांग्रेस राजस्थान से एक सीट पर चुनाव जीत सकती है।
अब तक रायबरेली से लड़ती रही लोकसभा चुनाव
77 साल की सोनिया गांधी 1999 में अमेठी व बेल्लारी से लोकसभा चुनाव जीतकर पहली सांसद बनी थी। हालांकि बेल्लारी से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वहीं 2004 में अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़े, जिसके चलते गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली सीट से सोनिया गांधी चुनाव लड़ी। तब से अब तक रायबरेली से वे सांसद निर्वाचित होती आ रही है। उनकी जगह रायबरेली से प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।
उम्र अधिक होने से प्रचार में नहीं हो सकती सक्रिय
सोनिया गांधी की उम्र अधिक होने के साथ उनके खराब सेहत के चलते वे चुनाव प्रचार व बैठकों से दूर रहती है। यही वजह है कि अब उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है। उनकी जगह रायबरेली से प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।
Published on:
14 Feb 2024 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
