
जयपुर में बारिश। फाइल फोटो।
Rajasthan Weather Alert: जयपुर। राजस्थान में इस वर्ष मानसून ने सामान्य समय से सात दिन पहले दस्तक दे दी है। मंगलवार को मानसून ने प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों से प्रवेश किया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम विभाग ने देर रात 10 बजे तात्कालिक चेतावनी (NowcastWarning) जारी कर दी, जो अगले तीन घंटे के लिए प्रभावी है। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
सिरोही जिले और आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर तेज अंधड़ (40-60 किमी/घंटा), मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, नागौर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़,सहित कई जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।
बिजली चमकने या अंधड़ के समय पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों।
सुरक्षित स्थानों में शरण लें।
मौसम सामान्य होने तक खुले में न जाएं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की यह समय से पहले एंट्री न केवल प्रदेश में अच्छी बारिश का संकेत है, बल्कि खरीफ की फसलों के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
विस्तृत जानकारी के लिए देखें:https://mausam.imd.gov.in/jaipur/
बीसलपुर बांध पिछले साल छह सितम्बर को पूरा लबालब हो गया। बांध की क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। इसमें 38. 703 टीएमसी जलभराव होता है। दरअसल बांध का निर्माण वर्ष 1996 में हो गया था। उसके बाद से यह बांध सात बार भर चुका है। बांध से करीब एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को पानी सप्लाई किया जाता है।
Published on:
18 Jun 2025 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
