
पुस्तक के अनावरण के साथ अयोध्या चैप्टर की शुरुआत
जयपुर। नए साल में अयोध्या मेें राम मंदिर में नए भवन में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। इससे पहले प्रभा खेतान फाउंडेशन ने अनंत विजय की पुस्तक ओवर द टॉप: ओटीटी का मायाजाल के किताब लॉन्च सत्र का आयोजन करके अपने अयोध्या चैप्टर की शुरुआत की है।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा ने पुस्तक का अनावरण किया। इस कार्यक्रम के बाद संवाद सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मनोज राजन त्रिपाठी के साथ चर्चा सत्र में लेखक अनंत विजय ने अपनी इस पुस्तक से लेकर कहानियां, उपाख्यान और अंतर्दृष्टि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचारों को साझा किया।
फाउंडेशन ने हाल ही में भारत और विदेशों में 55 से अधिक शहरों में अपने सांस्कृतिक और साहित्यिक पदचिह्न का विस्तार करने के लिए न्यूयॉर्क, भूटान और उत्तर-पूर्व भारत के सात राज्यों के कुछ प्रमुख शहरों को शामिल किया है। जिसमें भगवान राम की नगरी अयोध्या का नवीनतम जुड़ाव शामिल है।
Published on:
21 Dec 2023 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
