6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 वर्षीय किशोरी के साथ ऐसा करता था भागवत कथा करने वाला बाबा, मां देती थी पूरा साथ

छेड़छाड़ का आरोपी बाबा वृंदावन से गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jan 28, 2019

rape

जयपुर।

राजधानी के सांगानेर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक किशोरी ने कथा करने वाले बाबा पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने 13 वर्षीय कि शोरी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले मां को फंसाया जाल में
थानाधिकारी लखन खटाना ने बताया कि अक्टूबर 2018 में कृषि नगर निवासी पीडि़ता ने रिपोर्ट दी थी कि वह और उसका 11 वर्षीय भाई मां के साथ रहते हैं। उसकी कॉलोनी में भागवत कथा करने आने वाले वृंदावन निवासी बाबा बालकृष्ण (24) ने उसकी मां को अपने जाल में फंसा लिया।

मां की सहमति से करता था छेड़छाड़
आरोपी एक महीने तक उनके घर में रहा। मां की सहमति से आरोपी उससे छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने पीडि़ता के भाई को संगीत शिक्षा में दाखिला दिलाने के नाम से परिवार में जान-पहचान की थी।

किशोरी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने वृंदावन निवासी आरोपी बालकृष्ण उर्फ बंटी को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग