25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Basant Panchami : बसंत पंचमी का अबूझ सावा कल, 3 राज्यों की मिट्टी से बनाई मां सरस्वती की मूर्ति

Basant Panchami Yesterday : कल 14 फरवरी है। कल बसंत पंचमी, वेलेंटाइन डे और अबूझ सावा मुहूर्त है। जयपुर में ढेर सारी शादियां होंगी। साथ ही मां सरस्वती की पूजा भी होगी। कल पूरा शमां पीला हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
basant_panchami.jpg

Basant Panchami and Valentine Day Yesterday

valentine day14 february : कल 14 फरवरी है। मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए स्वयं सिद्ध अबूझ सावा मुहूर्त पर बसंत पंचमी और प्रेम के इजहार का दिन वेलेंटाइन डे बुधवार को एक साथ होंगे। बसंत पंचमी पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में मां सरस्वती की पूजा के साथ ही विद्यारंभ, यज्ञोपवीत संस्कार तथा विभिन्न अनुष्ठान होंगे। सीताबाड़ी में करीब साढ़े छह फीट बड़ी सरस्वती की मूर्ति का निर्माण बंगाल के कारीगर कर रहे हैं। मूर्ति में बंगाल, बिहार और दौसा से लायी मिट्टी मिलाई गई है। जयपुर में विभिन्न समाजों की ओर से बसंत महोत्सव मनाया जाएगा। विवाह के अबूझ मुहूर्त के चलते जयपुर शहर में 3500 से अधिक शादियों के साथ ही सामूहिक विवाह भी होंगे। बसंत पंचमी पर होने वाली शादियों के लिए चारहदीवारी समेत अन्य बाजारों में खरीदारी परवान पर रही। इसके साथ ही पूरे शहर में पीले कपड़े की धूम मची हुई है।



मैथिली महिला मंच की ओर से टोंक रोड सीताबाड़ी स्थित राम मंदिर तथा राजस्थान मैथिल परिषद् की ओर से मालवीय नगर स्थित छत्रसाल नगर में मां सरस्वती की विशेष पूजा की जाएगी। मंच की अध्यक्ष बबीता झा ने बताया कि सीताबाड़ी में बंगाल के कारीगरों ने बंगाल, बिहार और दौसा से लाई मिट्टी से मां सरस्वती की साढ़े छह फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की है। कोषाध्यक्ष अंजू ठाकुर ने बताया कि सुबह 11 बजे मां सरस्वती का शृंगार किया जाएगा। शृंगार का सामान भी बंगाल से मंगाया है।

यह भी पढ़ें - गेहूं व्यापारियों पर बड़ा अपडेट, स्टॉक लिमिट तय, व्यापार संगठन नाराज



ऑल वेंडिंग इंडस्ट्रीज फेडरेशन राजस्थान के महामंत्री भवानीशंकर माली ने बताया कि जयपुर शहर में 3500 से अधिक शादियां होगी। नगर निगम के क्षेत्र में एक हजार गार्डन में से 90 फीसदी गार्डन बुक हैं। लगभग 400 करोड़ रुपए का लेनदेन होगा। इसमें ज्वैलरी से लेकर वाहन और अन्य खर्च भी शामिल है। इससे शादी के कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े तबके को बड़ी राहत मिलेगी।



जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि लाइटवेट ज्वैलरी की सबसे ज्यादा मांग है। सोने की वेडिंग ज्वैलरी की अच्छी बिक्री हुई है। सोने की कीमतों में बीते महीने के मुकाबले कमी आई है। लोग निवेश के लिए सोना खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें - एसपी झुंझुनूं का अनूठा आदेश सोशल मीडिया में वायरल, आरोपी योगी पर रखा सिर्फ 50 पैसे का इनाम