6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी की झुंझुनूं सभा काे लेकर सीएम राजे ने ली विधायकाें की बैठक, दिए टास्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आठ मार्च को झुंझुनूं में होने वाली सभा को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने तैयारियां शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Modi Jhunjhunu Visit

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आठ मार्च को झुंझुनूं में होने वाली सभा को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने तैयारियां शुरू कर दी है। सभा काे लेकर सीएम ने मंगलवार काे विधानसभा में विधायकाें की बैठक ली आैर सभी काे टास्क दिए। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सभा में करीब पांच लाख लोगों को शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है। इससे पहले सभा को लेकर सोमवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने झुंझुनूं, सीकर एवं चूरू जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, सांसद एवं विधायकों की बैठक ली।

परनामी ने कहा कि मोदी की सभा की व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जाए और इसमें किसी भी तरह की कमी ना रहे। उन्होंने सभी जिले के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों में अपने-अपने मंडलों की बैठक लें और यह भी सुनिश्चित करें कि किस मंडल से कितने लोग एवं वाहन लेकर आएंगे। इसकी बैठक के बाद प्रदेश नेतृत्व को सूचना देने की बात भी कही है।

बैठक में झुंझुनूं से सांसद संतोष अहलावत, जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत, भाजपा विधायक एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इधर, सीकर में सोमवार को सीकर जिले के सभी भाजपा विधायकों व जिला पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को झुंझुनूं लेकर पहुंचने के लिए कहा। इसके अलावा जिले में विधानसभावार प्रत्येक भाजपा एमएलए को भी दस हजार की संख्या लेकर पहुंचने के लिए कहा गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च 2018 को महिला दिवस पर झुंझुनूं आएंगे। वह यहां पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर संदेश देंगे। मोदी के झुंझुनूं दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इससे पूर्व मोदी का झुंझुनूं का दौरा 22 जनवरी को संभावित था, लेकिन बाद में यह निरस्त कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पहले चरण को लाॅन्च किया था। इसके बाद झुंझुनूं के शहीद पीरूसिंह राजकीय माध्यमिक स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम हुआ था। जिसमें 1247 बेटियों को सम्मानित किया गया।

फाेटाे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फाइल फोटो