31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल मैच में सट्टेबाजी : टेरर फंडिंग और आतंकवादियों के होने की आशंका, राजस्थान एटीएस जुटी जांच में

सट्टे में सक्रिय अंडरवर्ल्ड पर एटीएस की निगाह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 22 May 2019, 7:45 AM IST

IPL Satta

आईपीएल मैच में सट्टेबाजी : टेरर फंडिंग और आतंकवादियों के होने की आशंका, राजस्थान एटीएस जुटी जांच में

धीरेन्द्र भट्टाचार्य / जयपुर। आइपीएल ( IPL ) के मैचों में सट्टे के मामले में अंडरवर्ल्ड ( UNDERWORLD ) के सक्रिय होने की जानकारी का जयपुर कमिश्नरेट की ओर से खुलासा करने के बाद एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड ( anti terrorist squad ) भी अंतरराष्ट्रीय गैंग के गुर्गों को चिन्हित करने में जुट गया है। एटीएस ( ATS ) अंतरराष्ट्रीय सट्टा किंग और दाउद इब्राहीम ( Dawood Ibrahim ) खास गुर्गे पाकिस्तान के लालचंद उर्फ एलसी को जांच का मुख्य आधार बनाया है। एलसी के राजस्थान में सक्रिय संपर्क सूत्रों को चिन्हित करने के लिए उसकी कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा एलसी के मोबाइल की डिटेल लेने के लिए एटीएस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसियों से भी संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।

लंदन और कराची के नंबरों की जांच
एटीएस पाकिस्तान के कराची निवासी लालचंद के दो मोबाइल नंबरों को जांच का मुख्य आधार बनाया है। इनमें एक नंबर लंदन और दूसरा कराची से जारी किया गया है। एलसी के इन मोबाइल नंबरों पर राजस्थान से किए गए कॉल के आधार पर दाउद के गुर्गों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके अलावा एलसी के मोबाइल फोनों का रिकार्ड जुटाने के लिए एटीएस ने केंद्रीय इंटेलीजेंस ब्यूरो ( Central Intelligence Bureau ) (आईबी) से भी संपर्क कर जानकारी ले रही है।

सट्टे में आंतकियों का हाथ तो नहीं
जयपुर कमिश्नरेट ने हाल ही आईपीएल के प्रत्येक मैच में सट्टे के जरिए अंडरवर्ल्ड की 60 से 70 करोड़ रुपए की कमाई करने और सटोरियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन का खुलासा करने के मामले को भी एटीएस ने जांच का मुख्य आधार बनाया है। जानकारी है कि आईएसआईएस जैसे खूंखार आंतकी संगठन को हवाला के जरिए फंडिग करने के मामले में राजस्थान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( National Investigation Agency ) (एनआईए) ने भी प्रदेश की एटीएस के सहयोग से पांच आंतकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके चलते एटीएस अब इस मामले की भी जांच की जा रही है कि सट्टे के अंतरराष्ट्रीय धंधे में किसी आंतकी संगठन का हाथ तो नहीं है।

ज्वैलर बंधुओं पर भी निगाह
सट्टा किंग एलसी प्रकरण की जांच कर रहे एटीएस के अधिकारी शांतनु कुमार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सटोरियो को चिन्हित करने के क्रम में जयपुर के ज्वैलर बंधुओं पर भी निगाह रखी जा रही है, जो अभी दुबई में शरण लिए हुए हैं।

जांच जारी है
हां, दाउद और उसके गुर्गों की क्रिकेट सट्टे के मामले में जांच की जा रही है।

डा. भूपेंद्र सिंह यादव, महानिदेशक (एटीएस-एसओजी)