
Rajasthan Government : प्रदेश के दो सौ यूनिट से ज्यादा खपत वाले बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही फ्यूल सरचार्ज से छूट की मियाद आगे बढ़ेगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। डिस्कॉम्स ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा है, जिस पर तय होना है कि अप्रेल में भी छूट जारी रहेगी या इस पर विराम लग जाएगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं के बिल में फ्यूल सरचार्ज माफ करने की घोषणा की थी। इस राशि का प्रावधान मार्च 2024 तक की ही बिलिंग के आधार पर किया गया है। काॅमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ता पर यह छूट लागू नहीं है।
2500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार
दाे सौ यूनिट से ज्यादा खपत वाले उपभोक्ताओं के मामले में इस छूट से सरकार पर करीब 2500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
1.43 करोड़ उपभोक्ता हैं शामिल
- प्रदेश में 1.58 करोड़ उपभोक्ता (घरेलू, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल श्रेणी) हैं।
- 1.14 करोड़ उपभोक्ता दो सौ यूनिट खपत वाले हैं, जबकि कृषि उपभोक्ताओं की संख्या 15 लाख है। इन 1.29 करोड़ उपभोक्ताओं का फ्यूल सरचार्ज सरकार पहले से वहन करती रही है।
- 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं (दो सौ यूनिट से ज्यादा खपत वाले) को बाद में जोड़ा गया।
Published on:
11 Mar 2024 09:29 am
